फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम कांड: 'एक कमरे में कैसे रहूंगा...', फर्राटेदार अंग्रेजी में गिड़गिड़ाता रहा बाबा; करवटें बदलकर काटी रात

Mon, 29 Sep 2025 02:30 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया। वो फर्राटेदार अंग्रेजी में पुलिस से गुहार लगाता रहा। बाबा की करवटें बदलकर रात कटी। 
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Ashram Case - फोटो : ANI
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं का यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है, ऐसे में एक रात वसंतकुंज पुलिस स्टेशन के लॉकअप में सोना स्वामी के लिए पहाड़ टूटने से कम नहीं था। उसे चार रात और निकालनी हैं। 

आरोपी ने लॉकअप में पूरी रात करवटें बदलकर, सोते-जागते और घूमते ही काटी। इस लॉकअप में शांतिभंग करने के अन्य आरोपी व नशा करने वाले भी बंद थे। आरोपी स्वामी पूरी तरह फर्राटेदार अंग्रेजी में पुलिस वालों से बाहर निकालने के लिए गुहार लगता रहा।
 
विज्ञापन

2 of 8
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
चैतन्यानंद ने नवरात्रों के व्रत रखे 
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चैतन्यानंद ने नवरात्रों के व्रत रखे हुए हैं। उसने सुबह के समय खाने के लिए फलों की मांग की और रात तो व्रत वाला खाना मांगा। पुलिस ने आरोपी को सुबह के समय फल दिए। पुलिस ने पंडितों से बात करन आरोपी को रविवार शाम को व्रत वाला खाना यानि समय के चावल मंगवार कर दिए।

 
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी - फोटो : एएनआई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी स्वामी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शुरू में बताया गया था कि वह उड़ीसा का रहने वाला है। उसके पास दो पासपोर्ट होने को लेकर जांच कर रही है।
 

4 of 8
आरोपी और जब्त कार - फोटो : एएनआई
गेरू रंग के वस्त्र उतरवाए
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर आरोपी पार्थसारथी को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां पर आरोपी को धर्मगुरू वाले भगवा कपड़े उतारने को कहा। हालांकि शुरू में आरोपी ने ये वस्त्र नहीं उतारे। 

 
विज्ञापन

5 of 8
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : PTI
उसने कहा कि से वस्त्र उसके गुरू स्वामी दयानंद सरस्वती ने धारण करवाए हैं। ऋषिकेश में स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के प्रमुख दयानंद सरस्वती को आरोपी ने अपना गुरू बताया है। इसके बाद पुलिस ने जबरदस्ती कपड़े बदलवाए और उसे एक पायजामा और एक टी-शर्ट दी।
विज्ञापन

6 of 8
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक कमरे में कैसे रहूंगा?
रविवार रात को जब आरोपी स्वामी को लॉकअप में ले गया तो वह परेशान हो गया। उसने पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह आज तक एक कमरे में भी नहीं रहा। वह एक कमरे में कैसे रहेगा। वह कभी ऐसे माहौल में नहीं रहा। पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि अब उसे एक कमरे में रहने की आदत डालनी है।
 
विज्ञापन

7 of 8
सीसीटीवी में कैद गिरफ्तार बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कागज पढ़ने के बाद ही कर रहा है साइन 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर स्वामी से किसी कागज पर साइन करवाए जाते हैं तो वह उसे पढ़ता है। कई बार वह कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं बोला और इसे बदलो। पुलिस जब उस लाइन को बदलती है तभी वह साइन करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
डिग्रियां फर्जी होने का दावा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता लगा कि शिकागो आदि से पढ़ाई कर डिग्री लेने का आरोपी जो दावा कर रहा है वह गलत है। उसके पास कोई बड़ी डिग्री नहीं है। हालांकि वह अंग्रेजी फर्राटेदार बोलता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें