दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : PTI
प्रमुख क्षेत्रों में एक्यूआई की स्थिति
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता रेड जोन से भी ऊपर चली गई है। इंडिया गेट पर एक्यूआई 414, गाजीपुर में 410 और धौला कुआं में 417 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, पंजाबी बाग में 452, आईटीओ में 418 और आरके पुरम में 423 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
चांदनी चौक (369), आईजीआई एयरपोर्ट टी3 (358), लोधी रोड (304) और वसुंधरा एन्क्लेव (328) जैसे इलाकों में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, आनंद विहार में एक्यूआई 300 रहा, जो 'खराब' श्रेणी के अंतर्गत आता है।