फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नहर किनारे नीले सूटकेस में मिला 25 साल की लड़की का शव, टैटू खोलेगा कत्ल का राज

Wed, 09 Jan 2019 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूटकेस में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की कोंडली नहर के पास से एक सुटकेस मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। दरअसल उस सूटकेस में 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है जो इतनी भयावह स्थिति में था कि पुलिस भी एक बार के लिए चौंक गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। नीले रंग का ये सूटकेस सबसे पहले एक ऑटो सवार राहगीर ने देखा नहर के पास पड़ा हुआ देखा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

नीले रंग के इस लावारिस सूटकेस के बारे में जब पुलिस को पता चला तो वह मौके पहुंची। जब पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

चेहरे पर बुरी तरह मारे गए थे ब्लेड

सूटकेस में उन्हें एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला, जिसके हाथ पर मोहित नाम का टैटू गुदा हुआ था। उसके चेहरे पर ब्लेड से मारे गए कई निशान मिले। जिसकी वजह से उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था।

सूटकेस में मिले शव का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि यह सूटकेस कौन छोड़ गया ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें