फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PG के कुक ने कमरे में पाया ऐसा कुछ कि इंस्पेक्टर मां के उड़े होश..

Thu, 11 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
student death - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर अल्फा-1 स्थित एक पीजी के कमरे में बुधवार सुबह छात्र का शव मिला। परिजन के फोन आने पर पीजी का कुक उसे जगाने गया था तब उसे इसकी जानकारी मिली। युवक का शरीर अकड़ा हुआ था। कुक ने पीजी संचालक को सूचना दी। दोनों मिलकर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने छात्र की अचानक मौत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
student death - फोटो : जेपी शर्मा
मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंद्राबाद के सिरोंदर गांव के रहने वाले प्रशांत यादव (22 वर्ष) पुत्र हतेंद्र यादव नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज से पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और अल्फा-1 सेक्टर में पीजी में रहता था। छात्र मंगलवार रात 10:30 बजे खाना खाकर सो गया था। सोने से पहले रात 10 बजे उसने फोन पर मां से बात की थी। उस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक था।
विज्ञापन

3 of 6
student death - फोटो : जेपी शर्मा
बुधवार सुबह करीब दस बजे प्रशांत की मां बीना ने पीजी में खाना बनाने वाले कुक को फोन किया कि प्रशांत फोन नहीं उठा रहा है। कुक ने प्रशांत के कमरे में जाकर उसे जगाने की कोशिश की तो पाया कि छात्र का हाथ अकड़ा हुआ था। उसने पीजी संचालक और अन्य लोगों की मदद से प्रशांत को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

4 of 6
student death - फोटो : जेपी शर्मा
मंगलवार रात पी थी शराब 
पुलिस जांच में पता चला है कि मंगलवार रात प्रशांत अपने एक मित्र के पास गया था। वहां दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद वह वापस अपने पीजी पर आया और खाना खाकर सो गया। पुलिस के शक के दायरे में वो दोस्त भी है जिनके साथ छात्र ने शराब पी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
student death - फोटो : जेपी शर्मा
युवक की मौत पर उठ रहे सवाल 
परिजन का कहना है कि 22 वर्ष के युवक की अचानक मौत हो जाना संदेह पैदा करता है। सवाल यह उठ रहे हैं कि कहीं युवक को शराब या खाने में जहरीली वस्तु तो नहीं दी गई थी, या फिर यह एक सामान्य मौत है। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी सुबह प्रशांत फोन नहीं उठा रहा था। उसकी मां ने पीजी संचालक को फोन कर उसका दरवाजा तोड़ने की बात कही थी। दरवाजे को धक्का देने पर उसकी कुंडी टूट गई थी। तब प्रशांत सोते हुए मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
student death - फोटो : जेपी शर्मा
पति की मौत के बाद मां को मिली थी नौकरी 
प्रशांत के पिता हतेंद्र यादव यूपी पुलिस में तैनात थे। उनकी मौत के बाद प्रशांत की मां बीना यादव को उनके स्थान पर नौकरी मिली थी। वह यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। प्रशांत अपनी मां का इकलौता बेटा था। प्रशांत की बहन दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। 

मौत के कारण का नहीं चल सका पता 
छात्र का शव कमरे में मिला है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।  मामले की जांच की जा रही है। - बृजेश वर्मा, कासना कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें