फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम मंदिर के पास खतरनाक स्टंट, कार को पीछे से पकड़कर की स्केटिंग, चंद पलों में वायरल वीडियो

Wed, 31 Jul 2019 08:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में खतरनाक स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के वीवीआईपी इलाके विजय चौक पर बीते 13 जुलाई को निसान जीटीआर कार से स्टंट करने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। मारुति स्टीम कार से कुछ युवक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक स्केटिंग करते कार के पीछे लटका है, वहीं एक युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर शोरशराबा करते हुए दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में खतरनाक स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
कार के पीछे चल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बुधवार को वीडियो सुर्खियों में आया तो पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू की। पूर्वी जिला पुलिस कार के नंबर के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को कुछ लड़के अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 पर स्टंट करते हुए देखे गए। राहगीरों ने देखा कि एक युवक स्केटिंग करते हुए कार के पीछे लटका था। उसने कार के पीछे लगे एक  हिस्से को पकड़ रखा था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में खतरनाक स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कार की खिड़की से निकलकर एक युवक शोरशराबा कर रहा था। कार की रफ्तार भी अच्छी खासी थी। कार से स्टंट कर लड़के न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे बल्कि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे थे। लोगों ने कई किलोमीटर तक इन लड़कों को कार से स्टंट करते हुए देखा। इस बीच कुछ कार सवार लोगों ने वीडियो बना ली। बाद में यह वीडियो फेसबुक, यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। 

कुछ पुराने मामले

4 of 6
कार पर स्टंट - फोटो : अमर उजाला
13 जुलाई 2019 : वीवीआईपी विजय चौक इलाके में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भतीजा सर्वेश सिंधु ने निसान जीटीआर गाड़ी से खतरनाक स्टंट किया।
25 जून 2019 : एक ट्रांसपोर्टर की अरटिगा कार पर सवार होकर एक शख्स ने टिकटॉक का वीडियो बनाया, कार पर दिल्ली पुलिस लिखा होने के अलावा लाल बत्ती भी लगी थी। मामले की जांच के दिए गए थे आदेश।
विज्ञापन

किन-किन इलाकों में होते हैं स्टंट...

5 of 6
दिल्ली में खतरनाक स्टंट - फोटो : अमर उजाला
स्टंटबाजों के लिए हमेशा से नई दिल्ली जिला पसंदीदा जगह रहा है। यहां इंडिया गेट, गुरुद्वारा बंगला साहिब, अशोक रोड, विजय चौक, गुरुद्वारा रकाबगंज पर स्टंटबाज अक्सर स्टंट करते रहते हैं। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश का एम-ब्लॉक मार्केट, एनएफसी, खान मार्केट, साउथ एक्स इलाके में भी कुछ बाइकर्स को स्टंट करते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंट करने वालों पर क्या होती है कार्रवाई...

6 of 6
दिल्ली में खतरनाक स्टंट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि बाइक, कार या किसी अन्य वाहनों से स्टंट करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एमवी एक्ट-184 के तहत कार्रवाई करती है। इसमें खतरनाक ड्राइविंग करने के लिए मोटा जुर्माना करने के अलावा वाहन को इंपाउंट (जब्त) करने का प्रावधान है। गाड़ी के कागज पूरे न होने की सूरत में अधिक जुर्माने का भी प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें