दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज उर्फ मदनलाल ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि वह नागा बाबा है और नागा बाबा दुष्कर्म नहीं करते। दुष्कर्म करना या शारीरिक संबंध बनाना गलत बात होती है।
विज्ञापन
2 of 6
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दाती महाराज ने खुद पर लगे आरोपों की वजह जमीनी विवाद को बताया है। आरोपी महाराज ने दिल्ली पुलिस के साथ पूछताछ में सहयोग किया। साथ ही सवालों के जवाब भी दिये। हालांकि, कुछ सवालों पर चुप रह गये।
विज्ञापन
3 of 6
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में दाती ने कहा कि बच्ची (पीड़ित युवती) को किसी ने भटका दिया है। नाम पूछने पर बताया कि ऐसा सचिन जैन नाम के शख्स ने किया है। वहीं, पुलिस ने उनसे सैकड़ों सवाल पूछे।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दाती ने बताया कि वह बच्ची को बचपन से जानता है। बच्ची का पिता उसका भक्त था। साथ ही बच्ची भी आश्रम में ही पढ़ी लिखी है। उसने एमसीए की पढ़ाई की है। दाती महाराज का कहना है कि जमीनी मामले की वजह से यह सारा विवाद पैदा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
पुलिस ने इस विवाद के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म के तीन अन्य आरोपी दाती महाराज के सौतेले भाई हैं। पुलिस ने तीनों को बुधवार के दिन पूछताछ के लिए बुलाया है।
उधर, पूछताछ के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे अपराध शाख के कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए दाती महाराज ने कहा कि उन्होंने पूछताछ में पूरा सहयोग किया। आगे भी बुलाने पर वह जरूर आएंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने खुद को निर्दोष बताया।