इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेल मंत्री पीयूष गोयल और विधायक पंकज सिंह मौजूद होंगे। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में एनईए महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, सह सचिव पियूष मंगला, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशल पाल, फोरनवा अध्यक्ष एनपी सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अतुल कांत वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।