स्टेशन पर उमड़ी भीड़
- फोटो : पीटीआई
ट्रेन संख्या 02248 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए 16 और 18 नवंबर को देर रात 12:30 बजे चलेगी। एक अन्य ट्रेन 04016 नई दिल्ली से सहरसा के लिए 12, 15, 18 और 21 नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।