फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता रानी की चुनरी ओढ़कर, सुसाइड नोट पर 'जय माता दी' लिख महिला ने लगाई फांसी

Sat, 09 Apr 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
रुक्मिणी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
संजयनगर में पीएचडी स्टूडेंट रुक्मिणी शर्मा (29) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अत्यंत प्रसन्न हूं, आज देवी मां ने मुझे अपनी शरण में बुलाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, रुक्मिणी इलाहाबाद के कटरा की थी। दो साल पहले भदोही के रामरायपुर निवासी रोहित राय से उनकी शादी हुई थी। वह संजयनगर एम-ब्लॉक में पति और देवर के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रुक्मिणी का रोता देवर - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर के केएएनआईटी से वह पीएचडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पति रोहित गुड़गांव की रीयल स्टेट कंपनी में मैनेजर हैं। गुड़गांव में कार्यरत है। देवर मोहित डीएलएफ में इंजीनियर हैं। दोनों ड्यूटी पर गए थे। नौ बजे के करीब नौकरानी घर आई तो दरवाजा बंद था। उसने खटखटाया। कोई जवाब नहीं आया।

4 of 5
मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
तब उसने पड़ोसियों की मदद से गेट की जाली काटकर अंदर से कुंडी खोली। अंदर कमरे में रुक्मिणी ने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। माता रानी की चुनरी ओढ़ी हुई थी। उन्होंने शव को नीचे उतारा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोक में पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
संसार की मोह माया से दूर शाश्वत प्रेम की गोद में लीन होने का समय आ गया है। मां ने मुझे जो आदेश दिया है, उसका पालन कर रही हूं। शरीर नश्वर है। यह अपना कर्तव्य पालन करके जीवन चक्र पूर्ण होने पर प्रभु में आत्मा स्वरूप में लीन हो रहा है। इसके लिए कोई भी कष्ट न करे और न ही दुखी हो।... आखिर में उन्होंने लिखा है कि धन्यवाद माता रानी कि आपने मुझे इस योग्य समझा और मुझे अपनी शरण में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें