फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सुसाइड नोट की चार कॉपियों का राज और कहां है हाथ से लिखी असली कॉपी 

Thu, 29 Sep 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
मधु विहार स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट के फ्लैट से एक ही सुसाइड नोट की चार कॉपियां मिलने का आखिर क्या राज है। क्यों दोनों पिता-पुत्र ने अपने-अपने सुसाइड नोट की चार-चार कॉपियों को घर के अलग-अलग हिस्सों में क्यों रखा और सुसाइड नोट की हाथ से लिखी असली कॉपी कहां है। 
विज्ञापन

2 of 4
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के चारो फोटो स्टेट सेट के अंत में बाप-बेटे ने हस्ताक्षर किए हुए थे। फिलहाल यह अभी पुलिस व अन्य लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। करीबियों का कहना है कि ऐसा शायद बीके बंसल व उनके बेटे ने इसलिए किया है कि क्योंकि पुलिस या सीबीआई उनकी बात को दबा न दे, इसलिए शायद उन्होंने अपने सुसाइड नोट की मूल कॉपी किसी करीबी को भेज दी।
विज्ञापन

3 of 4
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
नीलकंठ अपार्टमेंट के गार्ड राम भास्कर मिश्रा ने बताया कि जमानत मिलने के बाद बीके बंसल खुद को बेकसूर बताते थे। उनका कहना था कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। लेकिन शायद उनकी किस्मत में ही ऐसा लिखा था। पत्नी और बेटी की मौत का उन्हें मलाल तो था लेकिन उन्होंने इससे समझौता कर आगे की जिंदगी गुजारने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वे अच्छे तरीके से मिलते थे और उनकी बातों से ऐसा कभी नहीं लगा कि वे यह कदम भी उठा सकते हैं। उन्होंने दीपावली के बाद बेटे योगेश की शादी की भी योजना बनाई थी। इधर, अक्सर पूछताछ के लिए बीके बंसल सीबीआई के दफ्तर भी जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें