फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए यूपी में एके 47 से बरसे कहर और गुंडाराज की पूरी कहानी तस्वीरों की जुबानी

Sat, 13 Aug 2016 09:53 AM IST
संजीव वर्मा/ हरभजन सिंह/अमर उजाला, मुरादनगर/नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
teotia - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया जिन्हें कल रात उनकी स्कॉर्पियो में ही कुछ लोगों ने गोली मार दी थी कि हालत गंभीर बनी हुई है। कल रात ही उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और आज सुबह जनरल वीके सिंह नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। तेबतिया को देखकर बाहर निकले महेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चिंताजनक है। यूपी पुलिस बताए कि कहां से आया एके 47। इसके साथ ही महेश शर्मा ने ये भी बताया कि तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है और अगले 24 घंटे उनके लिए बहुत ही बेहद अहम हैं।
विज्ञापन

2 of 8
tevatiya - फोटो : अमर उजाला
वहीं जनरल वीके ‌स‌िंह ने तेवत‌िया को देखने के बाद कहा ‌क‌ि उम्मीद है क‌ि यूपी पुल‌िस ठीक से काम करेगी और जल्द अपराध‌ियों को पकड़ेगी। खबर है क‌ि एडीजी दलजीत स‌िंह चौधरी भी अस्पताल पहुंचे हैं। आईजी सुजीत पांडेय भी तेवत‌िया का हाल जानने और अन्य व्यवस्थाएं देखने फोर्ट‌िस अस्पताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
teotia - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि शाम करीब साढे़ सात बजे साठ की स्पीड में ब्रजपाल तेवतिया की स्कार्पियो कार रावली रोड से गुजर रही थी तभी अचानक तेज गति में एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कार्पियो को ओवरटेक किया। स्कार्पियो की स्पीड कम हो गई तो फॉर्च्यूनर सामने आकर खड़ी हो गई। स्कार्पियो सवार ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने एक-47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर तेवतिया के साथ उनके चार निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने हथियार निकाल लिए।

4 of 8
teotia - फोटो : अमर उजाला
जवाबी फायरिंग से इससे पहले ही स्कार्पियो के पीछे औश्र दो कारें खड़ी हो गईं और उनमें सवार हमलावरों ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दृश्य यह था कि बीच में स्कार्पियो थी और उसके आगे व पीछे दोनों तरफ से गोलियां बरस रही थीं। ऐसे में तेवतिया के निजी गनर जवाबी फायरिंग की जगह बचाव में जुट गए। देखते ही देखते वहां कोहराम मच गया। आसपास के झुग्गी वासी अपनी जान बचाकर भागने लगे। कार में बैठे सभी छह लोग गोलियों के शिकार हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
tevatiya - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाद में तेवतिया के सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर भागने पर मजबूर हो गए।  हाईवे से घटनास्थल करीब 500 मीटर दूर है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास भारत नगर कालोनी है जिसमें सपा के एमएलसी आशु मलिक का आवास है। घटना के वक्त वह आवास पर ही थे। गोलियों की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। आशु मलिक ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटनास्थल के आसपास झुग्गी झोपड़ियां भी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
teotia - फोटो : अमर उजाला
झुग्गी में रहने वाली बुजुर्ग दंपति सहदेव और उसकी पत्नी गीता ने बताया कि गोलियों की आवाज सुन पहले उन्हें लगा कि कोई बारात की चढ़त चल रही है। मगर लगातार गोली चलने की आवाज से वे सहम गए। बाहर निकलकर देखा तो सामने कार सवार हमलावर गोली चला रहे थे। यह देख दोनों झुग्गी छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मौके पर कम से कम सौ राउंड गोलियां चली थीं।
विज्ञापन

7 of 8
teotia - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी के आने की संभावना
घटनास्थल पर डीजीपी दलजीत सिंह के आने की संभावना है। इसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा है। रात करीब दो बजे तक आईजी जोन मेरठ सुजीत पांडेय, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम गाजियाबाद निधि केसरवानी, एसएसपी केएस ईमनुएल बदमाशों की तलाश में मोदीनगर-मुरादनगर की खाक छान रहे थे। बताया गया कि एडीजी एलओ और आईजी एसटीएफ को गाजियाबाद के लिए लखनऊ से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
teotia
रावली रोड फायरिंग घटना के बाद आईजी सुजीत पांडेय ने मेरठ जोन में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया है। पूरे जोन में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रात दो बजे दावा किया कि पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की है कि हमलावर शुक्रवार तक दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें