फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: मिश्रा परिवार के कारनामे से स्थानीय लोग भी स्तब्ध, घर में मिला हथियारों का जखीरा

Wed, 08 Jul 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
तस्वीर में सफेद घेरे में विकास दुबे जो एक मिठाई की दुकान के बाहर खड़ा है, विकास का साथी प्रभात गिरफ्तार, साथी अंकुर के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद सेक्टर-87 न्यू इंद्रा कांप्लेक्स में मकान नंबर-38 निवासी मिश्रा परिवार के इस कारनामे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। अविकसित कॉलोनी के छोटे से मकान में रहने वाले श्रवण मिश्रा का परिवार पिछले करीब 8 साल से यहां रह रहा है। दोनों पिता-पुत्र श्रवण और अंकुर बेशक शराब ठेके पर काम करते थे, मगर कभी किसी ने उन्हें ऊंची आवाज में बात करते नहीं देखा। अब अचानक अपराधियों को पनाह देने का पता चला तो कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आगे पढ़ें पड़ोसियों ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
अंकुर मिश्रा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
श्रवण के मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर को पुलिस यहां आई थी। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों को घरों के अंदर कर दिया और बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। महिला के अनुसार काफी सारी पुलिसकर्मी थे और सभी ने बुलेट प्रूफ जैकेट और राइफल ले रखीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अंकुर मिश्रा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब तक वहां रही, किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। महिला के अनुसार अंकुर की पत्नी गर्भवती है और उसकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। वहीं अंकुर की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। श्रवण मिश्रा के घर पर मीडिया का जमावड़ा लगने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को घर के अंदर रहने के लिए कह दिया और बाहर पहरा बैठा दिया। पुलिस उनसे किसी को मिलने नहीं दे रही है। पुलिस के अनुसार अंकुर ने विकास दुबे और प्रभात उर्फ कार्तिकेय को अपने घर में पनाह दी थी। पुलिस ने अंकुर के घर से ही 9 एमएम की चार पिस्टल और 45 कारतूस बरामद किए हैं, जोकि विकास दुबे ने वहां छिपाए थे।

4 of 5
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
दो दिन फरीदाबाद में रहा विकास, स्थानीय खुफिया विभाग को नहीं हो सकी खबर
कुख्यात विकास दुबे अभी तक पुलिस से दो कदम आगे ही रहा है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश से लेकर यूपी के कई जिलों और नेपाल की सीमा तक जिस विकास को पुलिस विगत छह दिनों से तलाश रही थी, वह दो दिन फरीदाबाद में रहा और स्थानीय खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। पुलिस फरीदाबाद में जब तक उसके दोनों ठिकानों तक पहुंची, तब तक विकास दोनों ही जगह से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
विकास की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया है। इसके साथ ही यूपी पुलिस ने आसपास के कई राज्यों में भी विकास को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। विकास और उसके गुर्गों के पोस्टर तक कई जिलों में चस्पा किए जा चुके हैं। इन सबके बावजूद विकास और उसके साथी दो दिनों तक फरीदाबाद में आराम से रहे। विकास ने एक रात अपने रिश्तेदार के घर काटी और दूसरी रात ओयो होटल में बिताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें