नोएडा के बरौला गांव में दो सगी बहनों का शव पेड़ से लटका मिला जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मंगलवार सुबह दोनो बहनों का शव उस परिसर में ही लगे पेड़ पर लटका मिला जिसमें ये किराए पर रहती थीं।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : राजन राय
दोनों का शव पेड़ की एक डाल पर चुन्नी से लटका मिला है। दोनों बहनों में छोटी बहन रीना (बदला हुआ नाम) की उम्र 13 वर्ष है जो 8वी की छात्रा थी।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : राजन राय
जबकि बड़ी बहन रूपा (बदला हुआ नाम) की उम्र 18 साल है। दोनों की बहनें बरौला के ही एक स्कूल में पढ़ती थी।
4 of 10
- फोटो : राजन राय
दोनों बहनों के पिता एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। इनकी पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : राजन राय
मृत पाई गई रीना तीसरे नंबर पर थी जबकि रूपा दूसरे नंबर पर थी। रीना इलाके में बनी कोठियों में घरेलू काम-काज करती थी।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : राजन राय
सोमवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर घर में ही सोया था। बताया जा रहा है कि देर रात किसी समय दोनों बहनें कमरे से बाहर निकली हैं।
विज्ञापन
7 of 10
baraula double death
- फोटो : राजन राय
दोनों ने कमरे से बाहर निकलने के बाद दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी थी। सुबह घर के परिसर में लगे पेड़ पर दोनों बहनों को लटका देखा तो हंगामा मच गया।
8 of 10
- फोटो : राजन राय
जैसे ही मकान मालिक को इसकी सूचना मिली तो उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
9 of 10
- फोटो : राजन राय
फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ अवनीश कुमार के अनुसार परिवार से पूछताछ में दोनों लड़कियों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। लड़कियों के दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना की जा रही हैं।