गुरुग्राम के एमजी रोड पर स्थित ग्रैंड मॉल के एस बार में रविवार आधी रात को एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जमकर मारपीट व फायरिंग की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम सेक्टर-29 की डीएलएफ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
gurgaon firing
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:30 बजे एस बार के संचालक दीपक और उनके दो साथी प्रविंद्र और प्रवीण क्लब के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
3 of 6
gurgaon firing
- फोटो : ani
उसी वक्त गाड़ियों में सवार होकर करीब 15 लड़के वहां पहुंचे और दीपक व उनके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी।
4 of 6
gurgaon firing
- फोटो : ani
इस हादसे में दीपक के दोनों साथियों प्रविंद्र और प्रवीण को गोलियां लग गई जिसके बाद उन्हें आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
gurgaon firing
- फोटो : ani
इस घटना की सूचना दीपक ने तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के ठिकानों पर रेड डालकर दो आरोपियों मिंटू और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
Owner of bar informed police that 10-15 ppl came & 2 of them fired shots. Two ppl arrested, it's a case of old rivalry: #Gurugram Police PRO pic.twitter.com/c1vykG8Vsg
— ANI (@ANI) October 30, 2017
सोमवार को पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि वह अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
#WATCH Firing between two groups in a bar in #Gurugram, 2 injured persons have been hospitalized. Case registered, police investigation on. pic.twitter.com/OIq3nZqu3B
— ANI (@ANI) October 30, 2017