फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : इन लोगों के कारण हुआ तलवार दंपति का जेल में रहना आसान..

Mon, 30 Oct 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
arushi murder case
आरुषी हत्याकांड के  आरोपी रहे आरुषी के माता - पिता जेल से रिहा हो चुके हैं। लेकिन जेल की स्मृतियां अभी भी उनके जेहन में ताजा हैं। एक विडियो स्ट्रीमिग ऐप हॉटस्टार को दिये इंटरव्यू में तलवार दंपति ने कहा कि अपने बच्चे को खोना एक असहनीय पीड़ा है। जिससे जिंदगी भर निकलना मुश्किल है। जेल के शुरूआती दो साल बेहद कठिन थे। जिसके बाद जेल में मिली कुछ बच्चियों और एक दोस्त की सलाह से उन्हें जेल में रहने में मदद मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aarushi
आरुषी की मां नूपुर तलवार ने कहा कि इस हादसे ने जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाया। हमें पता चला की जीवन क्या है। आरुषी के पिता राजेश तलवार ने कहा कि सिस्टम कैसा है यह सबके सामने है। इसमें बदलाव जरूरी है। बाकी का जीवन वो आरुषी की यादों में बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
राजेश तलवार ने बताया कि 2 साल जेल में रहने के बाद उन्हें एक दोस्त मिला । जिसने उन्हें लोगों से बात करने , उनकी मदद करने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें जेल में दंत चिकित्सक के तौर पर लोगों की मदद करने का विचार आया। जिसके लिये जेल अथॉरिटी से मदद मांगने पर वह भी सहयोग करने को तैयार हो गये। जेल के आखिरी दो सालों में तलवार दंपति लोगों से बात करते थे, उन्हें दांतों की समस्या से लड़ने में मदद करते थे।

4 of 6
demo pic
नूपुर तलवार ने कहा कि जेल के अंदर कई लड़कियों से मुलाकात हुई। उनमें से एक लड़की को देखकर आरुषी की यादें ताजा हो जाती थी। वह नुपुर के पास के बेड पर सोती उनसे बातें करती थी। नुपुर के अनुसार उस लड़की की वजह से जेल में समय बिताने में बेहद मदद मिली।
विज्ञापन

5 of 6
arushi murder case
हेमराज के बारे में सवाल पूछे जाने पर राजेश तलवार ने कहा कि उन्हें हेमराज से हमदर्दी है। यदि उसके परिवार को उनसे कोई मदद चाहिये तो वह मदद के लिये तैयार हैं, इससे ज्यादा वह उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arushi talwar
तलवार दंपति के अनुसार अदालत का आदेश आने के बाद कई लोगों के विचार बदले हैं, अब लोग उनसे सहानुभूति रखते हैं। जेल से रिहा होने के बाद जब वह गोल्डन टेंपल पहुंचे तो लोगों ने उनसे सहानुभूति जतायी। मंदिर के एक सेवादार ने उन्हें दर्शन में मदद दी। उस दिन बेहद भीड़ थी, लेकिन उन्हें लाइन में देर तक खडे़ नहीं रहना पड़ा। राजेश तलवार के अनुसार ईश्वर सबसे बड़ा जज है और वह अब जिधर ले जाये उस दिशा में उनका जीवन जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें