फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, तीसरे ने बनाई वीडियो

Wed, 27 Jul 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में 11वीं कक्षा की छात्रा को दो युवक जबरन अपने साथ घर ले गए। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो दूसरे ने वीडियो बनाया। वीडियो नेट पर डालने और परिवार को खत्म करने की धमकी देकर दोनों ने किशोरी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
    करीब डेढ़ माह बाद आरोपी ने फिर किशोरी को स्कूल जाते समय छात्रा को ऑटो से जबरन उतार लिया और एक नाबालिग दोस्त के घर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। नाबालिग ने भी दुष्कर्म किया।
  पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम जबकि बालिग को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

रेप के पहले से ही ‌क‌िशोरी का पीछा करते थे आरोपी

अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले ललित और गौरव नाम के युवक पीछा करते थे और उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे।

पीड़िता के मुताबिक 7 जून की दोपहर दो बजे वह किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में अचानक ललित मिल गया और उसे जबरदस्ती गौरव के घर ले गया। वहां ललित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और गौरव ने इसकी वीडियो बनाई।

इसके बाद दोनों ने उसे यह धमकी देते हुए छोड़ दिया कि अगर किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देंगे और परिवार वालों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

दोबारा क‌िया रेप

डरी सहमी किशोरी ने दोनों के डर से स्कूल जाने का रास्ता बदल दिया। 20 जुलाई की सुबह 7:30 बजे वह ऑटो में बैठकर स्कूल जा रही थी। घर से थोड़ी ही दूर पीछे से बाइक पर आए ललित ने ऑटो रुकवा कर जबरन उसे उतार लिया।   ललित उसे बाइक पर बैठा कर अपने नाबालिग दोस्त के घर ले गया। वहां पहले ललित ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में नाबालिग ने भी हवस का शिकार बनाया।
  एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि गौरव और नाबालिग आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है जबकि मुख्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें