दुकान निर्माण के विवाद में रविवार दोपहर बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मजदूरों की पिटाई कर भगा दिया। उनका सामान सड़क पर फेंककर पथराव किया। इससे तनाव पैदा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमा तत्काल हरकत में आया। सीओ जेवर सात थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
दो समुदायों में बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
उन्होंने पथराव करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया। तनाव देखते हुए कस्बे में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष दुकान को तोड़कर बनवा रहे थे, जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा दुकान तोड़कर उसे बनवा रहे थे। कस्बा निवासी विशेष समुदाय का एक युवक वहां पहुंचा और दुकान अपनी बताकर काम बंद कराने लगा। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई।
विज्ञापन
3 of 5
दो समुदायों में बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
एसडीएम सुरेश कुमार मिश्रा और सीओ दिलीप सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर कागजात देखे। दुकान का बैनामा ओमप्रकाश वर्मा के बेटे विवेक वर्मा के नाम से था। एसडीएम ने उन्हें निर्माण कार्य करने की अनुमति दी। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे दूसरे पक्ष के करीब 10 से 15 लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर मजदूरों को भगा दिया। सड़क पर पथराव कर लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
4 of 5
दो समुदायों में बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
सीओ जेवर ने मौके पर पहुंचकर रावल पट्टी निवासी अशरफ, मुशर्रफ पुत्र मंगल खान, जुल्फीकार पुत्र अनवर और इमरान पुत्र राहत अली को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। आरोपी पक्ष का कहना है कि जिस दुकान को चेयरमैन ने एक साल पहले खरीदा था उस जमीन का 8 साल पहले उन्होंने बैनामा लिया हुआ है। चेयरमैन के पास एक साल पहला का बैनामा है। ऐसे में दुकान पर उनका हक बनता है।
दो समुदायों में बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नगर पंचायत चेयरमैन की खुर्जा जेवर रोड पर चौराहे के समीप दुकान में तोड़फोड़ और पथराव के बाद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो कस्बे का माहौल बिगड़ सकता था। कुछ माह पहले रबूपुरा कस्बे में भी दुकान को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव हो गया था। यहां पर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के मुताबिक चेयरमैन पक्ष के पास दुकान का कब्जा है। आरोपी के पास न तो कागजात हैं न ही कब्जा, उसके बाद भी गुंडागर्दी और पथराव कर लोगों को भयभीत करना गलत है। कस्बे की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।