फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm ने ऐसे पहुंचाया दो झपटमार भाइयों को जेल

Fri, 22 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
paytm
आनंद विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का बैग झपट लिया। बैग में दो कीमती मोबाइल के अलावा नगदी व जरूरती कागजात थे। लेकिन बदमाशों की एक गलती से पुलिस उन तक पहुंच गई। दरअसल बदमाशों ने महिला के पेटीएम अकाउंट से अपने पेटीएम अकाउंट में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों सगे भाई मोहम्मद मोहसिन उर्फ सूफियान (22) और मोहम्मद काशिफ (28) को दबोच लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का एक मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक व कुछ अन्य सामान बरामद किया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि 11 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने विवेक विहार निवासी पीड़िता मानया विनायक (34) से आनंद विहार इलाके में उनका बैग झपट लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Paytm Payments Bank
बैग में दो मोबाइल, वोटर आईकार्ड, आधार व 1500 रुपये कैश मौजूद था। आनंद विहार थाने के एसएचओ विजय शोरोथ्रोया, एसआई अमित व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के दोनों मोबाइल को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि उसके मोबाइल से पांच हजार रुपये पेटीएम के जरिये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

4 of 5
paytm payments bank
पुलिस ने रुपये ट्रांसफर हुए खाते से नंबर की पड़ताल की तो नंबर न्यू सीलमपुर निवासी सूफियान का मिला। उसी से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने बदमाशों की फोटो महिला को दिखाई तो उसने फौरन उन्हें पहचान लिया। बाद में सूफियान व उसके भाई काशिफ को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
paytm payments bank
​छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित महिला ने मोबाइल फोन में पेटीएम अकाउंट को लॉक नहीं किया था। बदमाशों ने इसका फायदा उठाकर अपने ही अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लिए, जिससे वह फंस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें