एक बार फिर नोएडा का डायल 100 (पुलिस कंट्रोल रूम) जरूरत के समय नाकाम साबित हुआ। मशहूर टीवी एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए चार से पांच बार नंबर मिलाया, लेकिन नोएडा पुलिस के किसी भी कर्मी ने रिस्पांस नहीं दिया।
विज्ञापन
2 of 8
richa anirudh
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल व लखनऊ से डीजीपी के पीआरओ को मोर्चा संभालना पड़ा। इसके बाद लखनऊ से नोएडा पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई करने को कहा गया। ये हाल तब है कि जब 2 अक्तूबर को व्यापक ढंग से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डायल 100 का शुभारंभ करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 8
richa anirudh
- फोटो : सोशल मीडिया
डायल 100 से सहायता नहीं मिलने पर घटनाक्रम की शिकायत ऋचा ने सुबह 5:03 बजे यूपी पुलिस, डीजीपी पीआरओ और एसएसपी नोएडा को ट्विटर से दी, लेकिन नोएडा पुलिस सोती रही।
4 of 8
richa anirudh
ऋचा ने दोबारा ट्वीट किया, जिसका संज्ञान सुबह 7:12 बजे डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने लखनऊ से लिया। उन्होंने फौरन यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से ऋचा को ट्वीट कर खेद व्यक्त किया और एसएसपी नोएडा, एसपी सिटी नोएडा को ट्वीट कर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 8
richa anirudh
राहुल ने फोन पर नोएडा पुलिस अधिकारियों से बात भी की। दरअसल, ऋचा नोएडा में ही रहती हैं। उनके घर के पास तेज आवाज में डीजे देर रात से सुबह तक बजाया जा रहा था। उन्होंने शिकयत करने के लिए 100 नंबर मिलाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर ऋचा ने चार-पांच ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने नोएडा पुलिस के सोने तक की बात लिखी और नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
6 of 8
richa anirudh
डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी को चिह्नित कर लिया गया है जिसने कॉल नहीं लिया। पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जा रही है।- दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
7 of 8
richa anirudh
बॉस्केटबॉल टीम की कप्तान को भी नहीं मिली थी मदद
5 सितंबर की शाम राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल टीम की महिला कप्तान डीएलएफ मॉल से साथी के साथ शॉपिंग कर घर जा रही थी। कार सवार ने उनसे छेड़खानी की थी और कार में खींचने का प्रयास किया था।
20 मिनट तक महिला कप्तान 100 नंबर मिलाती रही, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। अगर यह हाल देश की राजधानी से सटे नोएडा शहर का है और तो आप समझ सकते हैं कि दूरदराज के जिलों का क्या हाल होगा।