फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन ने मासूम को घसीटते हुए कुचला, पुलिस ने दबोचा फरार चालक

Wed, 24 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार दोपहर स्कूल वैन ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। घटना के समय चालक बच्चे को उतारकर वाहन को बैक कर रहा था। बच्चा काफी दूर तक घसीटता चला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद फरार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अविरल राणा (3) परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित रेलवे कालोनी में रहता था। उसके पिता हितेंद्र राणा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि दादा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बतौर टेक्नीशियन काम करते हैं। अविरल तीस हजारी स्थित जॉन वेस्ले प्ले-वे में पढ़ता था। वह ईको वैन से स्कूल आता-जाता था। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
हितेंद्र ने बताया कि मंगलवार को वैन चालक ने अविरल को घर से कुछ दूरी पर उतार दिया। वह घर की ओर आने के लिए वैन के पीछे गया। इसी दौरान चालक तेजी से वैन को बैक करने लगा। इस दौरान अविरल वैन के चपेट में आ गया। काफी दूर घसीटने के बाद वैन का पहिया अविरल के शरीर पर चढ़ गया। हितेंद्र और उसकी पत्नी भागकर मौके पर पहुंचे। 

4 of 5
बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
अविरल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उन्होंने बच्चे को परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब डेढ़ घंटे के इलाज के बाद अविरल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने वैन को जब्त कर घटना के कुछ देर बाद ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राहुल (28) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
जल्दबाजी में था वैन चालक 
हितेंद्र ने आरोप लगाया कि स्कूल वैन का चालक जल्दबाजी में था। अविरल के स्कूल से आने का समय होने पर वह पहली मंजिल पर उसका इंतजार कर रहे थे। चालक पहले अविरल को घर के सामने उतारता था, लेकिन मंगलवार को उसने घर से कुछ दूरी पर उसे उतार दिया। अविरल के उतरते ही चालक ने काफी तेजी से वैन को बैक किया। इस दौरान वह यह नहीं देख पाया कि वैन से उतरने के बाद अविरल वैन के पीछे चला गया था। वह जब तक चिल्लाते उनका बेटा हादसे का शिकार हो गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें