फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कातिल' ने कबूला सच, अपने बच्चे की चाहत में दी दूसरे बच्चे की बलि

Tue, 23 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
7 साल के बच्चे के कत्ल केस की जब परतें खुलने लगीं तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। बच्चे की चाहत में बच्चे की बलि दी गई थी। पढ़ें पूरा मामला।

 
विज्ञापन

2 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना हुई थी, जालंधर में लांबड़ा के गांव मलको में कुछ दिन पहले सात साल के बच्चे गुरप्रीत चुंबर की बलि चढ़ाने वाले हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंदरजीत पुत्र मक्खन लाल निवासी रावलपिंडी कपूरथला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि राजमिस्त्री का काम करने वाले इंदरजीत ने बच्चे का कत्ल ठेकेदार मंगतराम के कहने पर किया था। वह गुरप्रीत का कत्ल कर शव को अलमारी में रखकर फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में इंदरजीत ने कहा कि मंगतराम के औलाद नहीं थी और वह खुद तांत्रिक विद्या जानता था। उसे लगता था कि अगर वह किसी बच्चे की बलि देगा तो उसके घर बच्चा पैदा हो जाएगा।

4 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी भंडाल ने कहा कि यह काम करने के लिए मंगत राम ने इंदरजीत की मजबूरी का फायदा उठाया। इंदरजीत को बहन की शादी के लिए दो लाख रुपये चाहिए थे। ठेकेदार मंगत राम ने इंदरजीत को इस काम के लिए दो लाख देने का लालच दिया। एसपी ने कहा कि कत्ल के समय मंगत राम खुद पत्नी के साथ चिंतपूर्णी चला गया था। मंगतराम अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए छानबीन जारी है।
विज्ञापन

5 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इंदरजीत ने सबसे पहले बच्चे गुरप्रीत चुंबर को नजदीक की दुकान से कुरकुरे का पैकेट लेकर दिया और कई खाने की चीजों का लालच देते हुए ठेकेदार के घर ले गया। फिर उसने बच्चे के सिर पर कोई नुकीली वस्तु मारी और बाद में हाथों से गला दबाकर मार दिया। इसके बाद बच्चे के शव को चुन्नी में लपेटकर अलमारी में रखकर फरार हो गया था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती जोधेयाल जिला लुधियाना से आरोपी इंदरजीत को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 9 अगस्त को गांव मलको में पड़ोसी मंगत राम के घर में किराए पर रहने वाले युवक की अलमारी से सात साल के बच्चे गुरप्रीत का शव मिला था। बच्चा किराएदार इंदरजीत के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। 8 अगस्त को जब वह ट्यूशन पढ़ने गया तो लौट कर नहीं आया। मां-बाप ने तलाश शुरू की तो हत्या का मामला सामने आया। साथ ही कमरे से  कटे नींबू और पूजा-पाठ का सामान मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें