अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भीड़ का फायदा उठाकर एक किशोरी से अश्लील हरकत करना एक मनचले को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
2 of 5
iitf 2017
- फोटो : हिमांशु सोनी
आरोपी की हरकत पर किशोरी ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान दर्शकों ने भी मनचले की जमकर धुनाई कर दी, और उसके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
iitf 2017
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, प्रगति मैदान में रविवार को मेला देखने आई 15 साल की किशोरी परिवार को साथ शाम करीब पांच बजे हाल नंबर 12 के सामने से गुजर रही थी। उसी दौरान मनचले ने भीड़ का फायदा उठाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत की।
4 of 5
iitf 2017
- फोटो : हिमांशु सोनी
इसका विरोध करते हुए बिना डरे उसका कॉलर पकड़ कर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवती के परिजन और अन्य दर्शक भी आरोपी पर टूट पड़े। लोगों ने पीट पीटकर उसके कपड़े तक फाड़ डाले। घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
वहीं प्रशासन की तरह से भी मेले में कुछ खामियां देखी गईं। प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हाल नं. 12ए के बाहर लटका रहा टीन शेड (लाल घेरे में)।