अनीस को शबाना का प्रेमी कहेें या पति, मंगलवार को वारदात वाले दिन शबाना ने अनीस को 30 बार कॉल की थी। दोपहर करीब 3.30 बजे शबाना और अनीस के बीच 2000 सेकेंड तक बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर सबसे पहले शबाना के फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाली, तो पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने बुधवार सुबह ही अनीस को पूछताछ के लिए बुलवा लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शबाना और अनीस के घर के बीच की दूरी 200 मीटर है। करीब सात साल पहले अनीस ने गलती से एक मिस्ड कॉल शबाना को कर दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच प्यार हो गया। हालांकि अनीस पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में उसकी नजदीकी शबाना के साथ बढ़ती चली गई। दोनों के बीच शादी का वादा हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
2015 में शबाना व अनीस ने चुपचाप काजी के सामने शाहदरा में निकाह कर लिया था, लेकिन दोनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग ही रह रहे थे।
प्रेमी संग मिल लुटवाया अपना ही घर: सीलमपुर में एक युवती ने शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर को लुटवा दिया, लेकिन दोनों का भेद 12 घंटे के भीतर ही खुल गया। पुलिस ने शबाना (23) व मोहम्मद अनीस (34) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दो लाख रुपये और आठ लाख के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दरअसल, परिवार ने युवती की 26 नवंबर को कहीं और शादी तय कर रखी है, लेकिन युवती ने घर के पास ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर सारी साजिश रच डाली। पुलिस की मानें तो दोनों ने दो साल पहले चुपचाप निकाह कर लिया था। इसके अलावा अनीस की आठ साल पहले कहीं और शादी हो रखी है।