गुरुग्राम सेक्टर-65 स्थित झुग्गी में रहने वाली तीन साल की बच्ची की 11 नवंबर को दुष्कर्म कर निर्ममता से हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में आठवें दिन एसआईटी को सफलता मिली। सोमवार को यूपी के झांसी से आरोपी को दबोच लिया गया। डीसीपी क्राइम सुमित कुहाड़ के मुताबिक, आरोपी को पकड़ लिया गया है। गुरुग्राम लाने के बाद पूछताछ की जाएगी।