फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिन-दहाड़े डॉक्टर के परिवार को बंधक बना लाखों की डकैती

Wed, 29 Nov 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-प्रदेश में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। मंगलवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों ने एक डॉक्टर को बंधक बना दिन-दहाड़े लाखों की डकैती को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-2 इलाके में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक डॉक्टर के घर में हथियारबंद बदमाश घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाशों की संख्या छह के करीब थी। बदमाश आसानी से घर में प्रवेश कर सके क्योंकि वो मरीज़ बनकर आए थे। डॉक्टर ने उन पर आसानी से भरोसा कर लिया क्योंकि वह अंग्रेजी में बात कर रहे थे।

4 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
बदमाश काले और एक सफेद रंग की अपाची बाइक से आए थे और उनकी बाइक के नंबर प्लेट ढंके हुए थे। लूटेरे इतने शातिर थे कि अपनी ऊंगलियों के निशान तक नहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

5 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
सभी बदमाशों ने हाथों में दस्ताना पहन रखा था। लुटेरों ने डॉक्टर को बंधक बनाने के बाद इत्मीनन से लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
robbery in ghaziabd - फोटो : अमर उजाला
​बदमशा न सिर्फ घर का सारा सामान उठा ले गए बल्कि डीवीआर तक अपने साथ ले गए। खबर मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें