दुनिया के सबसे बड़े चेन स्पा में से एक मसाज एन्वी (Massage Envy) पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस मसाज सेंटर की नियमित कस्टमर रहीं एक महिला ने मसाज के दौरान वहां के कर्मचारी पर अपने साथ यौन शोषण का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही 180 से अधिक महिलाओं ने मसाज पार्लर के अलग-अलग सेंटर्स पर अपने साथ यौन शोषण का खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 6
सुसैन इंग्राम नामक महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो उस शख्स से सातवीं बार मसाज करा रही थी। महिला उस पर विश्वास करती थी, लेकिन इस बार मसाज के दौरान जब महिला उनकी आंखों बंद थी, तभी शख्स ने महिला का स्तन पकड़ते हुए प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया। डरी धमकी सुसैन ने जैसे-तैसे आधा घंटा ये सब सहा। फिर घर पहुंचते ही मसाज सेंटर पर फोन लगाकर अपनी दास्तां सुनाई। आइए जानते हैं मसाज के नाम पर महिलाओं के शोषण का पूरा केस...
विज्ञापन
3 of 6
बज़फीड की न्यूज रिपोर्ट में हुए खुलासे के अनुसार, इस फेमस मसाज चेन के अलग-अलग स्पा में 180 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण हुआ। सुसैन के साथ जिस मसाज थेरेपिस्ट ने यौन शोषण किया था उसने अगले साल कोर्ट में 8 और महिलाओं का शोषण करने की बात कबूल कर ली। जब उन्होंने कंपनी ने फोन पर इसकी शिकायत की तो उस पर कार्रवाई नहीं की गई।
4 of 6
मीडिया से आरोप लगाने वाली कुछ महिलाओं ने कहा है कि शिकायत करने पर उन्हें कुछ फ्री सीजन ऑफर किए जाते थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई महिलाओं ने कोर्ट के बाहर समझौता कर लिया, इसलिए वे मामले सार्वजनिक ही नहीं हुए। सुसैन के साथ यौन हिंसा करने वाले आरोपी जेम्स डीटर को 9 महिलाओं के साथ गलत करने के लिए 5 साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
सुसैन से पहले भी कई महिलाओं ने जेम्स डीटर को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्पा ने उसे काम से नहीं हटाया। एक अन्य महिला ने अपनी आपबीती सुनाई कि नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले वो पार्लर में मसाज लेने पहुंची। उस दौरान शख्स ने सीधे मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए। घबराकर जब मैंने पुरजोर तरीके से विरोध किया तो मसाज करने वाला शख्स हाथ जोड़कर मुझसे माफी मांगने लगा।
आपको बता दें कि मसाज एन्वी अरबों रुपये की पूंजी वाली कंपनी है। अमेरिका में इस कंपनी के करीब 1200 सेंटर हैं। यह कंपनी अपने फ्रैंचाइजी सेंटर को इस चीज के लिए बाध्य नहीं करती कि शिकायत मिलने पर अनिवार्य रूप से पुलिस को सूचना दी जाए।