फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतल ले सरेआम सड़क पर घूम रहे युवकों ने पुलिस को बनाया निशाना

Sun, 05 Jun 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 6
नशे में हंगामा
इफको चौक के पास गुड़गांव-महरौली रोड पर शुक्रवार रात नशे में धुत्त युवकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से युवक उलझने लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
नशे में हंगामा
स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कंट्रोल रूम में फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। इसके बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार डीसीपी के सामने पेश किया, जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
नशे में हंगामा
आरोप है कि युवकों ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। एमजी रोड पर काफी संख्या में मॉल व पब हैं, जहां हमेशा भीड़ रहती है।

4 of 6
नशे में हंगामा
शुक्रवार रात कुछ युवक पब से बाहर आए। उनमें से एक युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर सड़क पर जाने वालों को अनाप-शनाप बोल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें घर जाने की सलाह दी तो नशे में धुत्त युवक पुलिस से ही उलझ गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
नशे में हंगामा
हालात बेकाबू होता देख पुलिसकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद और पुलिसकर्मी पीसीआर के साथ पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नशे में हंगामा
उन्होंने हंगामा कर रहे गुड़गांव निवसी उदित, लुधियाना निवासी प्रदीप व सिरसा निवासी प्रदीप को पकड़ लिया। सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने का मामला दर्ज करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें