फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोक नाली को साफ करने की लड़ाई में की युवक की पिटाई, बचाने गया बड़ा भाई तो कर दी हत्या

Mon, 01 Aug 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में चोक नाली को खोल कर बारिश का पानी निकालने के झगड़े में सोमवार सुबह एक युवक की जान चली गई। नाली की गंदगी दरवाजे पर आने से गुस्साए पड़ोसियों ने युवक को पीट दिया, उसे बचाने आए बड़े भाई के सीने में सुआ घोंप कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सूचना देने के काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने बड़खल चौक पर नारेबाजी की। बड़खल में दिल्ली वाली मस्जिद के सामने महमूद अली सैफी परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान नाली में पॉलीथिन फंसने की वजह से उनके दरवाजे के सामने पानी जमा हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका छोटा बेटा सरताज सैफी नाली खोलने लगा। नाली का पानी पड़ोस में रहने वाले अख्तर हुसैन खान के घर के सामने जमा हो गया। इस पर अख्तर के बेटे आसिफ खान की सरताज से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
बात बढ़ने पर आसिफ खान के परिवार के महिला पुरुष सदस्य बाहर आ गए और सरताज को पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर सरताज का विकलांग भाई आसिफ सैफी बीच बचाव करने आया। आरोपियों ने सरताज को छोड़ आसिफ को पकड़ लिया। आरोप है कि आसिफ खान उर्फ सीटू ने आसिफ सैफी के सीने में सुआ घोंप दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट में आरोपी पक्ष के एक दो लोगों को भी हल्की चोट आई है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार है। मृतक के रिश्तेदार संजय सैफी का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची जिससे आरोपियों को फरार होने का मौका मिल गया।
विज्ञापन

...तो नहीं होती घटना

3 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
इससे गुस्साए लोगों ने बड़खल चौक पर नारेबाजी भी की लेकिन इलाके के लोगों ने समझा बुझा कर उन्हें शांत करा दिया। मृतक के भाई चमन ने सूरजकुंड थाने में आसिफ खान उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हेें गिरफ्तार किया जाएगा। आसिफ की हत्या से गुस्साए बड़खल के लोग घटना के लिए नगर निगम को दोषी करार देते हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम ने बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम किया होता तो यह घटना ही नहीं होती।  

4 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक बरसात होने पर इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। अरावली की पहाड़ियों से नीचे उतरने वाले पानी से हालात और खराब हो जाते हैं। ऐसे में चोक नालियों की वजह से स्थिति बदतर है। लोगों का कहना है कि जल निकासी के छोटे मोटे विवाद यहां होते ही रहते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम को समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
रंजिश भी है वजह
संजय सैफी ने बताया कि मेवात के आली गांव में रहने वाले अख्तर हुसैन खान के परिवार वाले महमूद सैफी के परिवार से रंजिश रखते हैं। बताया कि कुछ समय पहले एक शादी को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था, तब से अख्तर हुसैन के परिवार वाले लड़ाई का बहाना तलाशते रहते हैं। बताया कि आसिफ सैफी बढ़ईगीरी का काम करता था। पांच छह साल पहले ऊंचाई से गिरने की वजह से उसका एक पैर टूट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें