दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के साथ संवाददाता सम्मेलन में मौजूद सोनी के पति अशोक मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी को कई माह से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण मंगलवार को वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
विज्ञापन
2 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और पार्टी के नेता शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। छह जून को सोनी ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में इस तरह की बातों का उल्लेख किया था। इसके अलावा उन्होंने इस मामले से पार्टी नेताओं को भी अवगत कराया था, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी गई। उनके घर गुंडे भेजे गए। इस कारण वह डिप्रेशन में आ गई।
विज्ञापन
3 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भाजपा नेताओं की भीड़
लोकनायक अस्पताल में बुधवार सुबह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली विस में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के अलावा नरेला क्षेत्र के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
4 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार से इस विषय में बात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि सोनी के उत्पीड़न के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नरेला विधायक शरद चौहान की भूमिका की विशेष जांच की जाए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से आग्रह किया कि वह जून माह में सोनी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारणों के बारे में पता लगाएं।
विज्ञापन
5 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पुलिस उस दिन कार्रवाई कर देती तो सोनी आत्महत्या नहीं करती। कार्यकर्ता की आत्महत्या पर छिड़े सियासी घमासान के बीच आप का दावा है कि आरोपी का पार्टी से कोई नाता नहीं है।
विज्ञापन
6 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
आप ने पहले मृतका की पूरी मदद की थी। पार्टी ने इस मामले में भाजपा पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि आरोपी रमेश भरद्वाज का आप से कभी कोई ताल्लुक नहीं रहा है। छेड़छाड़ मामले की सूचना पहले ही पार्टी को मिली थी।
विज्ञापन
7 of 8
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने पीड़िता को दिल्ली महिला आयोग भेजा और दबाव बनाकर मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई। बाद में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने हस्तक्षेप करके आरोपी को गिरफ्तार करवाया लेकिन बाद में आरोपी को जमानत मिल गई। दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि अब भाजपा इस मामले में सियासत कर रही है।
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता लाशों पर सियासत कर रहे हैं। पीड़िता का पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया जा रहा है। पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता पीड़ित परिवार पर दबाव डालकर आप के खिलाफ बोलने की बात कर रहे हैं। पांडेय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एसडीएम की अगुवाई में जांच कमेटी बना दी है। जांच के बाद मामले का सच सामने आ जाएगा।