फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहन के जरिए हनीट्रैप बिछाकर किया मर्डर, पहले गला काटा फिर ऐसे लगा दी आग

Sat, 12 May 2018 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अपनी और मां की पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के जरिए हनीट्रैप बिछाया। नाबालिग बहन के जरिये उसने युवक को फरीदाबाद से तुगलकाबाद किले में बुलाया और चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसके साथ आया दोस्त भाग निकला।

पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला भी दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों व दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया है। दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, 6 मई को तुगलकाबाद के जंगल में युवक की काफी हद तक जली हुई लाश मिली थी। उसका गला कटा हुआ था।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : पुरूषोत्म
मामला दर्ज कर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष संजय भारद्वाज की देखरेख में इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा व एसआई सतीश की टीम ने तफ्तीश शुरू की। शव की पहचान गांव नंगला फरीदाबाद, हरियाणा निवासी नीरज के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि नीरज की एक नाबालिग लड़की रीमा (बदला नाम) से 10-15 दिन पहले दोस्ती हुई थी।

रीमा ने नीरज को 6 मई को तुगलकाबाद के जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। रीमा के कहने पर नीरज अपने दोस्त मनोज के साथ तुगलकाबाद किले में पहुंच गया। रीमा के साथ एक और नाबालिग लड़की संगम विहार निवासी शोभना (बदला नाम) भी किले में आई थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने शोभना को पकड़ लिया। उसने बताया कि नीरज की हत्या रीमा, उसके भाई शिव कुमार उर्फ राहुल, उसके दोस्त सुमित, परवेज व रवि ने की है। इसके बाद पुलिस ने परवेज, सुमित, रवि, शिव कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रीमा को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
आरोपी शिव कुमार उर्फ राहुल ने बताया कि उसकी पिछले चार वर्ष से मनोज की बुआ से दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। मनोज की बुआ की शादी नीरज के मामा के साथ तय 20 अप्रैल को हुई। इससे एक दिन पहले शिव कुमार अपनी मां के साथ लड़की के घर गया और वहां काफी हंगामा किया।

उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी तो इस पर मनोज व नीरज ने शिव कुमार और उसकी मां की पिटाई कर दी थी। शिव कुमार इसका बदला लेने के लिए मौका ढूंढने लगा। शिव कुमार ने अपनी बहन रीमा के जरिये जाल बिछाया। रीमा ने सबसे पहले नीरज से दोस्ती की। इसके बाद नीरज व मनोज को तुगलकाबाद किले में बुलाया।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : पुरूषोत्म
रीमा अपनी सहेली को लेकर तुगलकाबाद किले पहुंच गई। इनकी साजिश थी कि रीमा नीरज को व शोभना मनोज को किले में सुनसान जगह पर ले जाएंगी, जहां इनकी हत्या कर दी जाएगी। मनोज को साजिश का अंदेशा हो गया और वह मौके से भाग गया था।

इसके बाद आरोपियों ने नीरज को पकड़कर उसकी हत्या कर दी थी। मनोज इस कदर सदमे में चला गया था कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपियों को नीरज की हत्या का आइडिया टीवी सीरियल से मिला था। परवेज, रवि व सुमित शिव कुमार के दोस्त हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। शिव कुमार की कानूनी कागजात बनाने की गोविंदपुरी में दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें