फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानिया से आकर यहां फिल्मी अंदाज में करते थे चोरी, ATM से ऐसे उड़ा लेते थे रुपए

Sat, 12 May 2018 12:50 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
देश की राजधानी में ठगी का अनोखा तरीका आया है। एटीएम से ही एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर व स्पाई कैमरे से पासवर्ड पता कर ठगी करने मामला देश में पहली बार सामने आया है। दक्षिण जिला पुलिस की साइबर सेल ने रोमानिया के 4 नागरिकों को पकड़ा है। ये नागरिक देश के हजारों एटीएम धारकों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

आरोपी देश में ठगी करने के लिए ही नेपाल के रास्ते आते-जाते थे। ये भारत में डेढ़ से दो महीने रूकते थे और उसके बाद अपने देश वापस लौट जाते थे। जांच में ये बात सामने आई है कि वे देश के कई शहरों में ठगी करने जाते थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
अब जब वे दूसरी बार ठगी करने भारत आए तो दक्षिण जिला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास क्लोन किए हुए 91 कार्ड बरामद किए गए हैं। दिल्ली के अलाव मुंबई व नोएडा में ठगी करने की बात सामने आई है।  

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले रोमानिया के दो नागरिक कोरनेल मिरेआ (33) और लुलियन डूम्बरावा (29) को दो मई को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इनसे पूछताछ के बाद डिनका डेनियल नेलू (47) और लोनट (42) को भी दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 4
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये भारत में सिर्फ ठगी करने ट्यूस्टि वीजा पर आते थे। ये ऐसे एटीएम को टारगेट करते थे जहां गार्ड न हो। ये सुबह जाकर एटीएम के की-बोर्ड पर स्कीमिंग डिवाइस लगा देते थे।

जैसे ही कोई पीड़ित पैसे निकालने के लिए मशीन में एटीएम कार्ड डालता था उसका पूरा डाटा कॉपी हो जाता था। इसके अलावा ये एटीएम मशीन के ऊपर स्पाई कैमरा लगा देते थे। इससे पीड़ित का पासवर्ड रिकार्ड हो जाता था।
 
विज्ञापन

4 of 4
ये डिवाइस व कैमरे को सुबह लगाते और शाम के समय निकाल कर ले जाते थे। इसके बाद ये सादा एटीएम कार्ड खरीद कर उसमें डाटा को कॉपी कर लेते थे। पीड़ित का एटीएम का पासवर्ड इनको पता होता था, ऐसे में ये आसानी से पैसे निकाल लेते थे।

इस तरह आरोपी हजारों लोगों के एटीएम के साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी दूसरी बार भारत ठगी करने आए हैं। इससे पहले ये पिछले वर्ष भारत आए थे। ये नेपाल के रास्ते ही आते-जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें