फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की मालकिन ने 9वीं पास से की दिल्ली में शादी, अब मौत बनी रहस्य

Wed, 06 Sep 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन और जयपुर के जसोदा देवी कॉलेज एंड इंस्टीट्‌यूशन्स की चेयरपर्सन शुभांगना राज सावलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत संदेह के कई सवालों में घिर गई है। इसके साथ ही शुभांगना के पति ने अपने और शुभांगना के रिश्ते की बारे में भी कई चौंकाने वाली बातें बताईं हैं।
विज्ञापन

2 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें कि 26 अगस्त की सुबह शुभांगना की लाश जयपुर के सी—स्कीम ​में गोखले मार्ग स्थित आलीशान बंगले में कमरे पर फंदे पर लटकी हुई मिली थी। प्रारंभिक तौर पर शुभांगना का पति राजकुमार सावलानी और पुलिस इसे सुसाइड मान रहे थे। लेकिन राजस्थान के नामी दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराना ने उनकी युवा व्यवसायी बेटी शुभांगना की मौत पर सवाल खड़े कर हत्या करार दिया।
विज्ञापन

3 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस मामले में पुलिस ने जब शुभांगना के पति से पूछताछ की तो उनके राज ने बताया कि ग्रेजुएट शुभांगना ने 9वीं पास राजकुमार से 1997 में दिल्ली जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों के बीच पहली बार विवाद गोवा में हुआ था।

4 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
गौरतलब है क‌ि इस संबंध में प्रेम सुराना ने जयपुर के अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस डेथ मिस्ट्री में पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर सकती है कि कहीं शुभांगना के सोते वक्त गला दबाकर हत्या के बाद तो फंदे से नहीं लटकाया गया... फिलहाल प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है और शुभांगना के पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

5 of 11
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
अशोक नगर थाना प्रभारी का कहना है कि शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। मौत को लेकर जो संदेह के सवाल खड़े हो रहे है उनमें परिजनों के मुताबिक शाम को आॅफिस से घर लौटने पर घर के नॉर्मल कपड़े पहन लेती थी। लेकिन जब शुभांगना की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली तब उसने जींस—टॉप व ज्वैलरी पहन रखी थी। इसके अलावा शुभांगना के गले पर फंदे का निशान ‘ओ’ शेप में बना है जिससे गला घोंटने की आशंका बढ़ती है। क्योंकि एक्सपर्टस के मुताबिक फंदा लगाकर खुदकुशी में गले पर ‘वी’ शेप का निशान बनता है, यानी आगे की ओर नीचे और गर्दन से ऊंचाई की ओर।
विज्ञापन

6 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
घर में मौजूद नौकरानी का कहना है कि शुक्रवार रात को वह कमरे में सोने चली गई। अगले दिन चाय लेकर मेमसाब के कमरे में पहुंची तब सुसाइड का पता चला। जबकि आसपड़ोस के लोगों ने शुक्रवार को आधी रात तक घर में शोरशराबा करने की आवाजें सुनने की बात कही है। बंगले में सिर्फ शुभांगना, उनका बेटा मिहिर और घरेलू नौकरानी रहती है। उनका दावा है कि कोई भी बाहर से नहीं आया और नाहीं बाहर गया। तब ऐसे में कोई बंगले के पीछे बने दरवाजे से भी अंदर आ सकता है। परिजनों का आरोप है कि राजकुमार ने अपनी मौजूदगी शुक्रवार रात को उस कॉलेज में दिखाई।
विज्ञापन

7 of 11
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
जहां शुभांगना ने उनके आने जाने पर रोक लगा रखी थी। इसके अलावा... मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि शुक्रवार रात को शुभांगना की रात करीब साढ़े दस बजे और सुबह करीब चार बजे आधे-आधे घंटे पति राजकुमार से बातचीत हुई है, जबकि दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है, बातचीत बंद है। परिजनों का आरोप है कि साजिशपूर्वक किसी और ने शुभांगना के फोन का इस्तेमाल किया है। जिस रात शुभांगना की मौत हुई, उसी रात पति कॉलेज में रूका था। जबकि शुभांगना ने राजकुमार के वहां आने जाने पर मना कर रखा था।

8 of 11
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक गत एक साल में राजकुमार पिछले 7 दिनों में 2 बार शुभांगना के कॉलेज गया। शनिवार सुबह जिस दिन शुभांगना की लाश मिली। तब शुक्रवार रात को राजकुमार की रात 10:06 बजे कॉलेज आने की एंट्री है और शनिवार सुबह 7:02 मिनट पर कॉलेेज से बाहर जाने की एंट्री है। इससे पहले राजकुमार 22 अगस्त को कुछ घंटे के लिए वह कॉलेज आया था। शुभांगना के पिता सुराना ने बेटी की हत्या होने का संदेह जताते हुए कुछ सवाल उठाए है। वहीं, पति राजकुमार का कहना है कि शुभांगना कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। उनके मुताबिक संभवत: शुभांगना अपने काम को लेकर परेशान थीं।

9 of 11
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
40 वर्षीया बिजनेस वुमन शुभांगना राज उर्फ रुचिरा ने जयपुर के ही व्यवसायी राजकुमार सावलानी से लव मैरिज की थी। शनिवार सुबह शुभांगना को उसके बेटे मिहिर सावलानी व घरेलू नौकरानी ने कमरे में फंदे से लटकता देखा था। शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने बताया कि उनकी बेटी शादी से पहले रुचिरा सुराना नाम लिखती थीं।

10 of 11
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला
लेकिन राजकुमार सावलानी से लवमैरिज के बाद रुचिरा ने नाम बदलकर शुभांगना राज सावलानी रख लिया। वे दोनों अलग—अलग बिजनेस करते हैं। उनके वृद्धि और मिहिर नाम के दो बच्चे भी है। शादी के काफी समय बाद दोनों में अनबन होने लगी।
विज्ञापन

11 of 11
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
पिछले एक साल से दोनों के बीच तलाक लेने का मसला चल रहा है। उनके बीच बातचीत भी बंद थी। इसे लेकर सीतापुरा स्थित कॉलेज व सी-स्कीम स्थित बंगले पर शुभांगना ने पति राजकुमार के आने-जाने पर एक साल पहले ही रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें