लुधियाना से दिल्ली न्यू ईयर की पार्टी मनाने आए एक युवक की हौजखास स्थित एक पब में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हैबोवाल, लुधियाना, पंजाब निवासी दीपक टंडन (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
परिवार ने पब के बाउंसरों पर दीपक की पिटाई लगाने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में धुत दीपक ने नाचते समय खुद ही अपने सिर में बोतल फोड़ ली।
विज्ञापन
3 of 6
अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक, दीपक अपने परिवार के साथ हैबोवाल, लुधियाना में रहता था। शनिवार को न्यू ईयर मनाने के लिए दीपक अपने तीन दोस्त विक्की, अनमोल व यश के साथ दिल्ली आया था।
4 of 6
यहां विक्की, अनमोल व दीपक एक पब में चले गए, जबकि यश किसी अन्य क्लब में चला गया। दीपक के भाई मुकेश विज ने आरोप लगाया है कि पब में डांस करने के दौरान उसके भाई का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। वहां बाउंसरों ने उसके भाई की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। इधर दक्षिण-जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात करीब 12.00 बजे नए साल के जश्न के दौरान दीपक ने जोश में अपने सिर में शराब की बोतल मार ली। जिससे उसको गंभीर चोट लगी।
अधिक खून बहने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाउंसरों द्वारा दीपक की पिटाई करने की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।