फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शेल्टर होम में पुरुष करते थे महिलाओं की चेकिंग, शाम ढलते ही जबरन कराया जाता था ऐसा काम

Thu, 31 Jan 2019 06:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक ऐसा शेल्टर होम सामने आया है जिसमें महिलाएं तो रहती थीं लेकिन एक भी महिला कर्मचारी नहीं थी और लड़कियों का जो कमरा था वह चेयरमैन के कमरे में जाकर खुलता था। यहां महिलाओं के कपड़ों की चेकिंग भी होती थी जो पुरुष कर्मचारी ही करते थे। इस बड़े नामी शेल्टर होम के बारे में ऐसी ही कई घिनौनी बातें सामने आई हैं जिसकी पड़ताल के दौरान पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन

2 of 6
love commando - फोटो : यूट्यूब
ऑनर किलिंग के खतरे से अपने परिजनों से डरकर भागे प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने की बात करने वाले एनजीओ लव कमांडो की करतूतें खुलीं तो तमाम लोग हैरान रह गए। प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम में उनसे न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि अन्य लोग भी हाथ-पैर दबवाते थे। उनसे मालिश तक कराई जाती थी। शेल्टर होम में एक भी महिला कर्मचारी नहीं है। इसके अलावा, दो कमरों के शेल्टर होम में लड़कियों का कमरा चेयरमैन के कमरे में खुलता था। शाम होते ही चेयरमैन न सिर्फ खुद शराब पी लेता था, बल्कि वह लड़कों को भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था।
विज्ञापन

3 of 6
'लव कमांडो' का संचालक संजय सचदेव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
चेयरमैन और कर्मचारी करते थे जोड़ों से शर्मनाक व्यवहार
प्रेमी युगल ने बताया कि शेल्टर होम का चेयरमैन उनसे बुरा व्यवहार करता था। लड़कियों के अधोवस्त्र पुरुष कर्मचारी चेक करते थे। उनसे खाना बनवाने, सफाई, कर्मचारियों के हाथ-पैर दबाने का काम लिया जाता था। बीमार होने पर दवा नहीं दिलाई जाती थी। चेयरमैन बंधक बनाए लड़कों से जबरन शराब पीने को भी कहता था। कोई होम से जाने की इच्छा जताता तो उस पर चेयरमैन अपने पालतू कुत्ते छोड़ देता था।

4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को डीसीडब्ल्यू की सदस्य किरण नेगी से एक प्रेमी जोड़े ने चेयरमैन के जबरन वसूली करने की शिकायत की थी। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व अन्य लोगों ने प्रेमी जोड़े को दूसरे शेल्टर होम में भिजवाकर मंगलवार को पुलिस टीम के साथ शेल्टर होम में छापेमारी की। यहां मिले प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम चेयरमैन ने उनके पहचान पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मोबाइल फोन और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उनसे शेल्टर होम का काम जबरन कराया जा रहा था। शेल्टर होम में सुरक्षा के नाम पर उनसे 15 से 20 हजार रुपये जबरन वसूले जाते थे। किसी लड़के या लड़की के परिजन रुपये भेजते तो उसे भी ये हड़प लेते। उन्हें बाहर जाने पर जान का खतरा और जेल जाने का भय बताकर डराया जाता था।
विज्ञापन

5 of 6
dog - फोटो : social media
बात न मानने पर छोड़ देते थे कुत्ते
शेल्टर होम चेयरमैन ने पहाड़गंज स्थित शेल्टर होम में तीन खूंखार कुत्ते पाले हुए थे। कोई प्रेमी जोड़ा इनकी बात नहीं मानता था तो ये उन पर ये कुत्ते छोड़ देते थे। इसके अलावा, कोई बाहर जाने या भागने का प्रयास करता तो कुत्ते उन्हें नहीं जाने देते थे। शेल्टर होम में मौजूद चारों जोड़ों ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी प्रेमी जोड़ों के बयान दर्ज कर कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
youtube
एनजीओ के दिल्ली-एनसीआर में 7 शेल्टर होम
यू-ट्यूब, वेबसाइटों, फेसबुक और अन्य माध्यमों से प्रचार कर प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने का दावा करने वाले लव कमांडो एनजीओ के दिल्ली-एनसीआर में सात शेल्टर होम हैं। चेयरमैन संजय सचदेव ने कई साल पूर्व प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने की बात कर यह एनजीओ खोला था। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ से लव कमांडो एनजीओ को खूब शोहरत मिली। संजय सचदेव दावा करता है कि उसने कुछ साल में 30 हजार से अधिक जोड़ों को सुरक्षा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें