अगर आप अपने फेसबुक पर हर रोज अपनी डीपी चेंज करने का शौक रखते हैं या ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाने के लिए अक्सर ही अपनी फोटो पोस्ट करते रहते हैं तो सावधान हो जाइए! क्योंकि कोई है जो आपकी फोटो पर नजर गड़ाए बैठाए है और आपकी तस्वीरों को पॉर्न साइट पर डाल सकता है। (स्टोरी साभारः डेली मेल)
विज्ञापन
2 of 12
stress
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां फेसबुक पर कुछ ऐसे साइबर क्रिमिनल मौजूद हैं जो लड़कियों की फोटो सोशल मीडिया से उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ कर उसे पॉर्न साइट पर डाल देते हैं और उसे वहां से हटाने के बदले पैसे मांगते हैं। ऐसे ही कुछ हुआ दिल्ली के मयूर विहार में।
विज्ञापन
3 of 12
mms
मयूर विहार की रहने वाली एक लड़की ने अपनी आपबीती बताई कि उनकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो जिसमें वो बीच पर खड़ी थी उसे कॉपी कर एडिट किया गया। फिर उसके तस्वीरों को एक न्यूड तस्वीरों वाली स्लाइडशो में लगाया गया और उसे पॉर्न साइट पर डाल दिया गया।
4 of 12
साइबर क्राइम
- फोटो : self
इसके बाद साइबर अपराधियों ने उससे संपर्क किया और पैसे मांगे। लेकिन 20 हजार रुपए देने के बाद भी उसकी तस्वीरों को उस पॉर्न साइट से डिलीट नहीं किया गया।
विज्ञापन
5 of 12
social media
जानकारों का कहना है कि इन दिनों फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स ने इन साइबर क्रिमिनलों का काम आसान कर दिया है। ये लोग इन साइट्स के माध्यम से ही ऐसे लोगों का पता लगाते हैं जिनका परिवार और वो पैसे देने में सक्षम हों।
विज्ञापन
6 of 12
social media
साउथ दिल्ली की 18 साल की छात्रा उस समय शॉक रह गई जब उसने इंटरनेट पर खुद को एक पॉर्न वीडियो में देखा। यह उसे एक अज्ञात चैट यूजर ने भेजा था जो उस लिंक को डिलीट करने के पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
7 of 12
social media
शुरुआती जांच बताती है कि उसकी भी तस्वीर पहले सोशल मीडिय से कॉपी की गई फिर उससे छेड़छाड़ की गई ताकि पैसों की उगाही की जा सके।
8 of 12
social media
सिर्फ फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग ही नहीं आजकल अन्य तरह से भी सोशल साइट्स का सहारा लेकर आर्थिक फ्रॉड भी किया जा रहा है।
9 of 12
social media
नोएडा की एक महिला का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने उनके एक रिश्तेदार के फेसबुक अकाउंट को हैक कर अपने कंट्रोल में लेकर उसने 15000 रुपए चुरा लिए।
10 of 12
Obscene Video
वहीं अपने बारे में बताते हुए महिला ने बताया कि इस हफ्ते उन्हें एक लिंक मिला कि उनका अकाउंट हैक कर लिय गया है और उनकी न्यूड तस्वीरें साइट पर अपलोड कर दी गई हैं। डर कर जब महिला ने उस लिंक को क्लिक किया तो उसका अकाउंट हैक हो गया और आरोपी ने उसकी सभी दोस्तों को वो लिंक भेज पैसे की डिमांड की है।
11 of 12
c
- फोटो : BBC
आरोपी ने महिला की दोस्तों को महिला की तरफ से मैसेज भेजा कि वो इमरजेंसी कंडिशन में है और पैसों की जरूरत है तो उनकी एक दोस्त ने पेटीएम से 15 हजार रुपए भी भेज दिए।
ऐसे में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी जानकारी पब्लिक करने से पहले जरूर सावधानी बरतें। क्योंकि कुछ अपराधी आपकी एक गलती करने के इंतजार में हैं। पुलिस के अनुसार इस तरह के अपराधियों का एक संगठित ग्रुप होता है जो सोशल मीडिया से लोगों की तस्वीरें चुराते हैं और उससे छेड़छाड़ कर पॉर्न साइट पर लगाते हैं। डिलीट करने के बदले पैसे मांगते हैं और यह जरूरी नहीं कि पैसे लेकर वो फोटो डिलीट ही कर देंगे। इन्हें पकड़ना काफी मुश्किल होता है क्योंकि यह टेक सेवी होते हैं आईपी एड्रेस बदल-बदलकर क्राइम करते हैं।