राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) स्थित गौड़ मॉल के सामने स्कूटी सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कारोबारी की हत्या कर दी। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल से शापिंग कर बाहर निकल रहे थे। आसिफ के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड शिवानी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
murder in gaur mall
- फोटो : अमर उजाला
शिवानी को हिरासत में लिया गया है। वारदात उस समय हुई जब यूपी के नगर विकास मंत्री अधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे थे। घटना के दौरान भी कुछ ही दूरी पर एक कांस्टेबल खड़ा था, मगर गोली चलने पर वह गायब हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
murder in gaur mall
- फोटो : अमर उजाला
आरडीसी में कारोबारी की सरेशाम हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच त्रिकोणीय प्रेम की ओर घूम गई है। पुलिस के अनुसार आसिफ और शिवानी के बीच लंबे समय से संबंध थे। उधर, शिवानी का बॉस भी उसे पसंद करता था। इसे लेकर वह आसिफ को धमकाता रहता था। परिजनों का आरोप है कि शिवानी और उसके बॉस ने मिलकर आसिफ की हत्या की साजिश रची। शिवानी के बॉस ने ही सुपारी किलर्स से आसिफ की हत्या करवाई है।
4 of 7
murder in gaur mall
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी आसिफ चमन कालोनी में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता खालिद, मां शहनाज, दो छोटे भाई राशिद व राजू, पत्नी, सात साल की बेटी और दो साल का बेटा है। शिवानी के परिवार और आसिफ के परिवार के बीच कई साल से संबंध हैं। सीओ रूपेश सिंह ने बताया कि शिवानी से जानकारी मिली है कि वह मेरठ रोड के अंसल एपीआई स्थित एक रियल एस्टेट कारोबारी के यहां अकाउंटेंट है। पारिवारिक संबंध होने के चलते आसिफ उसके लिए दोस्त से बढ़कर था।
विज्ञापन
5 of 7
murder in gaur mall
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शिवानी का बॉस दोनों की दोस्ती से नाराज रहता था। वह कई बार शिवानी पर आसिफ से न मिलने के लिए दबाव बना चुका था। डेढ़ साल पहले शिवानी के पिता की मौत के बाद उसने आसिफ को जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ ने बताया कि मामला प्रेम त्रिकोण का लग रहा है। शिवानी को हिरासत में लेकर रियल एस्टेट कारोबारी और दोनों शूटरों की तलाश की जा रही है। उसके सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
6 of 7
murder in gaur mall
- फोटो : अमर उजाला
मॉल से बाहर आते ही बनाया निशाना
आसिफ अपनी एसयूवी कार से जबकि शिवानी स्कूटी से गौड़ मॉल आई थी। स्कूटी और कार बाहर खड़ी कर दोनों मॉल में शॉपिंग करने चले गए। बाहर निकलकर वह सामान रखने के लिए कार की ओर बढ़े ही थे कि स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बना दिया। बदमाशों की एक गोली आसिफ के मोबाइल को छेदती हुई जांघ से पार हो गई जबकि तीन गोलियां छाती में लगीं। पुलिस को शक है कि शूटर दोनों के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।
कारोबारी ने नहीं उठाया फोन, पत्नी ने किया कॉल बैक
पुलिस के अनुसार घटना से ठीक पहले शिवानी के मोबाइल पर दो लोगों ने कॉल किया था। ऐसे में हो सकता है कि उन दोनों कॉल्स से हत्यारों ने शिवानी और आसिफ की लोकेशन ली हो। उधर, घटना के बाद शिवानी ने रियल एस्टेट कारोबारी और उसके भतीजे को कॉल किया था। रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी के फोन पर भी शिवानी की बात हुई है। कॉल डिटेल निकलवाकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
गोली चलते ही गायब हो गया पास खड़ा कांस्टेबल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय बदमाश आसिफ पर गोली चला रहे थे, उस समय मॉल के दूसरी तरफ एक कांस्टेबल चेकिंग कर रहा था। गोली की आवाज सुनकर बदमाशों का पीछा करना तो दूर कांस्टेबल वहां से गायब हो गया। उधर, पुलिस को शक है कि गोली मारने वाले बदमाश प्रोफेशनल शूटर्स थे। उन्होंने पहले ही घटनास्थल की रेकी भी की थी। इसके चलते ही तुरंत वहां से फरार हो गए।
सीसीटीवी से मिल सकता है स्कूटी का सुराग
पुलिस के अनुसार मॉल की सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। एक कैमरे में स्कूटी सवार बदमाश दिख रहे हैं। फुटेज निकलवाकर स्कूटी का नंबर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बेटे की मौत के बाद मां शहनाज और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता खालिद ने बताया कि उनका बेटा ही उनका एक मात्र सहारा था। वह पूरे घर को संभालता था। कुछ दिन पहले ही उसने पैनल बनाने का काम शुरू किया था। उधर, आसिफ के बच्चों को पता भी नहीं कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। मां शहनाज ने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वाले जहन्नुम में जाएंगे।