फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु बॉर्डर हादसा : पावर लिफ्टिंग चैंपियन सक्षम का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने की जांच की मांग

Tue, 09 Jan 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला
अलीपुर में सड़क हादसे में जख्मी बाली जिंदगी के लिए जूझ रहा है। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसके चेहरे की कई हड्डियां टूट गई हैं। सेंट स्टीफेंस अस्पताल में इलाज करा रहे बाली की हालत सुधरने के बाद डॉक्टर उसका ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला
उधर, पावर लिफ्टिंग चैंपियन सक्षम यादव का सोमवार को नांगलोई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सक्षम की मौत के बाद उसके पिता रमेश यादव काफी टूट चुके हैं। सक्षम के कोच सुनील लोचव ने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान उसके पिता ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने बेटे को उन्हें सौंप दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
सक्षम - फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बताया कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि सक्षम उनके परिवार का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सक्षम एक साल के कोर्स को छह माह में पूरा कर लेता था। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि सक्षम शराब पीकर गाड़ी चला रहा होगा।

4 of 6
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि उन्होंने कभी उसे शराब पीते नहीं देखा। ऐसे में हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि वह सक्षम की याद में वे कैंडल मार्च निकालेंगे। उधर, इस हादसे में बचे एक पावर लिफ्टर बाली की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

5 of 6
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला
उसके भाई चिंटू ने बताया कि हादसे के बाद उसे लोकनायक अस्पताल लाया गया, लेकिन देखरेख सही न होने की वजह से परिवारवालों ने उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच में पता चला कि उसके चेेहरे की कई हड्डियां टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला
उसका एक हाथ भी टूटा है और पेट में भी गंभीर चोटें लगी हैं। चिंटू का कहना है कि डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार के बाद ऑपरेशन करने की बात कही है। अब तक की बातचीत में पता चला है कि बाली कार की पिछली सीट पर था और बीच में बैठा था। बाली के परिवार में पिता परमपाल सिंह, एक भाई और चार बहनें हैं। उसकी मां का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें