फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही से राजनाथ सिंह के खास बन गए तेवतिया

Fri, 12 Aug 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
tevatiya - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया का राजनीति सफर भी काफी लंबा है। वर्ष 2000 में वह नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। काफी समय तक राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2007 में रालोद से मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में वह भाजपा के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, हालांकि जीत नहीं सके थे। तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव में भी मुरादनगर विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तेवतिया केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनके भाई विकास तेवतिया भी गाजियाबाद नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं।
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सिपाही रह चुके ब्रजपाल सिंह तेवतिया की उनके गांव महरौली में ही रंजिश चल रही है। पूर्व में उनका एक मामले में नाम आया था। बाद में उन्होंने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा था।  
विज्ञापन

5 of 6
tevatiya - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि उन पर हुआ हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि घटना की शुरुआती जांच में शेखर चौधरी निवासी रजापुर और मनोज निवासी महरौली का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। फिलहाल वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ-क्राइम ब्रांच की टीमें लगाईं : एसएसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए एसटीएफ की एक टीम, क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की चार-चार टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनकी तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि देर रात तक पुलिस किसी को हिरासत में नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें