jitendra man
- फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी की सुबह के बाद उन्हें सोसायटी में नहीं देखा गया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली के अलीपुर निवासी जितेंद्र मान (27) जीटा-1 सेक्टर स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी की छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रह रहे थे। जितेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सीनियर वर्ग में रूस, क्यूबा, फ्रांस व उजबेकिस्तान में मेडल जीत चुके हैं।