यहां एक एेसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जो सुनने वालों के लिए भले ही रोचक हो सकता है, लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों के होश उड़ा देने वाला है। शादी की ख्वाहिश कई बार भोले भाले ग्रामीणों को दलालों के हाथों में फंसा देती है। वे पैसे लेकर शादी करवाते हैं और फिर कुछ दिनों बाद दुल्हन गायब हो जाती है। इसी तरह का ताजा मामला सामने आया है झुंझनूं जिले के गुढा थाना इलाके के बड़ागांव में। दुल्हन शादी के डेढ़ महीने बाद ही घर से फरार हो गई। जब मिली तो एक 'डील' होने सहित और भी चौंका देने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन
पांच साल के बच्चे की मां निकली
2 of 5
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
तलाशने पर दुल्हन दलाल के घर ही मिली। वो बोली ये मुझे 45 दिन के लिए ही लाया था। पंजाब से कथित रूप से रुपए देकर लाई गई दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी और उसके पांच साल का बेटा भी है। हालांकि वह अपने पति को तलाक दे चुकी है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी सकते में आ गए। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
मांगे थे एक लाख तीस हजार रुपए
3 of 5
इनसेट में विवाह का घोषणा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
मामले के अनुसार बड़ागांव की नाड़ी वाली ढाणी निवासी विनोद कुमार सैनी शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने शादी करवाने वाले दलाल बड़ागांव निवासी बाबूलाल सैनी और कुलोद निवासी अनिल कुमार से संपर्क किया। दलालों ने इसके लिए एक लाख तीस हजार मांगे। इसके बाद उन्होंने 24 नवम्बर 2017 को पंजाब के बठिंडा के नथाना तहसील के फूला गांव निवासी बलदेव जटसिख की बेटी करमजीत कौर से उसकी शादी करवा दी।
यह कह कर निकली थी घर से
4 of 5
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
दोरासर के बालाजी मन्दिर में हुई शादी की गवाहों की मौजूदगी में बाकायदा लिखा पढ़ी की गई थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि उसने दलाल को एक लाख 15 हजार रुपए दे दिए । चार दिन पहले दुल्हन रात को पानी लाने की कह कर घर से निकली और फिर नहीं आई। घरवालों ने तलाश शुरू की तो वह दलाल बाबूलाल के घर मिली।
दुल्हन ने विनोद के साथ जाने से इनकार करते हुए बताया कि उसे 45 दिन के लिए लाया गया था। अब वह अपने घर जाना चाहती है। इसके बाद विनोद ने दलाल बाबूलाल से अपने रुपए मांगे तो उसने लौटने से मना कर दिया। पुलिस और ग्रामीण अब विवाद को सुलझाने में लगे है। गौरतलब है कि शेखावाटी अंचल में दूसरे राज्यों से लड़कियां खरीद कर लाने और कुछ दिन बाद उनके भाग जाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हो चुके है।