फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ हुआ भीषण हादसा, दो लोगों की मौत

Tue, 05 Feb 2019 12:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
दनकौर थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि दो ट्रक सोमवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते सामान लेकर हरियाणा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। ट्रकों की नौरंगपुर गांव के पास टक्कर हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (18) तथा मोनू (21) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले थे। 

4 of 5
back photo of police
प्रभारी ने बताया कि इस घटना में रवींद्र नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें