62 वर्षीय बुजुर्ग दादी अपने 13 वर्षीय पोते से दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में चोरी करवाती थी। वह पोते को होटलों में होने वाली शादी व पार्टियों में सूट-बूट पहनाकर भेजती थी। चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल में पोता जब दूसरी बार चोरी करने गया, तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
2 of 7
marriage
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद दादी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोते को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। कोर्ट ने वृद्धा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
ashoka hotel
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका में रहने वाली एक एनआरआई युवती 20 नवंबर को अशोका होटल में शादी में शामिल होने आई थी। शादी में युवती का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 1300 यूएस डॉलर, चार लाख रुपये समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान था।
4 of 7
theft
युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में एसआई अभिनाश की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अशोका होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो पता लगा कि एक बच्चा बैग चुराकर ले जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
डॉलर
पुलिस ने बच्चे पर नजर रखना शुरू किया। पुलिस ने बच्चे को उस समय पकड़ लिया, जब वह दो दिन पहले अशोका होटल में फिर से चोरी करने घुसा। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि वह दादी मंगती बाई के कहने पर होटलों में होने वाली शादी व पार्टियों में चोरी करता था।
विज्ञापन
6 of 7
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
पुलिस टीम ने राजगढ़, मध्यप्रदेश में दबिश देकर मंगती बाई को गिरफ्तार कर लिया। दादी के कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। मंगती बाई ने बताया कि वह होटलों में पोते से चोरी की काफी वारदात करवा चुकी है।
चाणक्यपुरी पुलिस ने मंगती बाई को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पोते को बाल सुधार गृह भेजा गया है।