फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने LLB छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो और दी तेजाब डालने की धमकी तो छात्रा ने कर डाला ये काम

Sat, 07 Apr 2018 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
शादी का झांसा देकर दुराचार - फोटो : Demo Photo
यूपी के गाजियाबाद में एक चाचा ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए ऐसा घिनौना काम किया जिसके बाद पीड़िता बहुत बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
रिश्ते के चाचा ने एलएलबी की छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। किसी को बताने पर युवती के भाई और परिजनों को जान से मारने व तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन

3 of 5
suicide
डरी हुई छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। शुक्रवार को पीड़िता और उसके परिजन सिहानी गेट थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मूलरूप से मेरठ की रहने वाली पीड़िता मेरठ रोड स्थित निजी कालेज से एलएलबी फर्स्ट ईयर कर रही है। छात्रा का कहना है कि 16मार्च को उसके रिश्ते का चाचा राहुल निवासी मुरादनगर उसे कालेज के बाहर मिला।

4 of 5
safdsgd - फोटो : Getty Images
उसने उसे घर छोड़़ने की बात कही और बाइक पर बैठाकर पटेलनगर स्थित अपने किराए के फ्लैट पर ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे रेप का वीडियो और फोटो दिखाकर धमकियां दीं। धमकी से डरी पीड़िता ने घर पहुंचकर भी मामले की जानकारी परिजनों को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rape
लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कॉल कर बुलाने का दबाव डाला। इससे परेशान युवती ने चार दिन पहले अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों को सारी बात पता चली। परिजनों ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। एसओ सिहानी गेट का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें