दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर की पत्नी की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब गैंगस्टर की पत्नी अपनी 6 साल की बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची थी। करीब 3 महीने पहले गैंगस्टर की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ जेल से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
2 of 8
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव पुलिस के डीसीपी दीपक सहारन के अनुसार गुड़गांव के सोहना रोड पर अलीपुर गांव के बस स्टॉप पर सुबह तकरीबन 8:00 बजे गुड़गांव के सबसे पुराने गैंगस्टर की पत्नी सुषमा राठी अपनी 6 साल की बेटी को स्कूल बस में छोड़ने आई थी।
विज्ञापन
3 of 8
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या के आरोपियों ने जलाई अपनी कार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही सुषमा ने अपनी बेटी को स्कूल बस में बिठाया और बस के निकलते ही एक सेंट्रो कार में आए हमलावरों ने सुषमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में सुषमा को तीन से चार गोलियां लगी जिसकी वजह से उस की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही भोंडसी पुलिस थाने से तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सुषमा को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक सुषमा दम तोड़ चुकी थी।
4 of 8
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारने वाले हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी तो पुलिस के हाथ नहीं लग पाई लेकिन पुलिस इतना जरुर पता लगाने में सफल हो गई है कि बदमाशों ने वारदात में सेंट्रो कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को सूचना मिली कि पलवल थाने के अंतर्गत आने वाले धतीर गांव में एक सेंट्रो कार जलती हुई मिली है जानकारी मिलते ही गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी तुरंत पलवल के लिए रवाना हो गए। दूसरी ओर पुलिस की माने तो कुछ साल पहले गैंगस्टर अशोक राठी ने अपनी सास और साले की हत्या करवा दी थी जिस आरोप में अशोक राठी को पलवल की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
5 of 8
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या के आरोपियों ने जलाई कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं यूपी में एक हत्या के मामले में अशोक राठी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। हरियाणा में चल रहे एक अन्य मामले में 24 मार्च साल 2014 को यूपी पुलिस अशोक राठी को अदालत में पेश करने के लिए गुड़गांव लेकर आई थी लेकिन अशोक राठी एक होटल पर यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल को शराब पिला कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
6 of 8
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद गुड़गांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गैंगस्टर अशोक राठी को धर दबोचा था जिसके बाद से अशोक राठी जेल की सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा है और कुछ दिन पहले अशोक की पत्नी सुषमा राठी ने गुड़गांव पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके पति ने जेल से उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी है और आज उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
gangster ashok rathi wife murdered
- फोटो : ani
गैगस्टर अशोक राठी पर 26 से ज्यादा हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। चूंकि हत्या गैंगस्टर की पत्नी की हुई है इसीलिए आसपास के लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं सुषमा की दिनदहाड़े की गई इस हत्या के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की गई हैं।
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या और एक तस्वीर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार अशोक राठी
- फोटो : ani
पुलिस मामले की दो एंगल से जांच कर रही है। एक तो ये कि पुराने प्रॉपर्टी विवाद के चलते सुषमा की हत्या हो सकती है या दूसरी ओर पुलिस इस पहलू से भी इंकार नहीं कर रही कि सुषमा के चरित्र पर शक होने के चलते भी उसकी हत्या करवाई जा सकती है। पुलिस इस बात की संभावना जता रही है कि सुषमा का अन्य पुरुषों से बातचीत करना गैंगस्टर को पसंद नहीं रहा होगा जिसके चलते उसकी हत्या करवाई गई होगी। सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही सामने आएगा।