फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP महिला पार्षद और BJP महिला पार्षद के बीच हुई हाथापाई, ये था मामला

Fri, 22 Dec 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
aap and bjp
आम आदमी पार्टी (आप) ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा पार्षदों पर आप पार्षद से मारपीट का आरोप लगाया है। पार्टी के मुताबिक, भाजपा की महिला पार्षदों ने आप की दलित पार्षद कृष्णावती के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 6
dilip pandey
इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पार्टी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि, पार्टी ने पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि आप के पार्षद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंदर और बाहर भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आप - फोटो : SELF
सदन के अंदर जवाब मांगने पर भाजपा पार्षद मारपीट पर उतर आए। वहीं, आप पार्षद कृष्णावती ने कहा कि निगम में भाजपा के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकी दी जा रही है।

4 of 6
बीजेपी
सदन में भाजपा के भ्रष्टाचार का मामला उठाने पर भाजपा की महिला पार्षदों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। कृष्णावती ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस की गई।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि पुलिस मामले में न तो केस दर्ज कर रही है और न ही मामले को गंभीरता से ले रही है। उधर, आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि आप के खुलासों पर कार्रवाई करने की जगह आप पार्षदों के साथ मारपीट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
इस मामले में अदालत में अर्जी दाखिल की गई है। बता दें कि सदन में बुधवार को हंगामा होने पर आप के पार्षदों को 15 दिन के लिए सदन से ही सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें