फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की खून से सनी लाश के पास मिला दिल दहला देने वाला सामान 

Tue, 12 Dec 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के एक फ्लैट से दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मची गई है। गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों मां-बेटी की खून से सनी लाश बंद फ्लैट के अंदर पाई गई है।
विज्ञापन

2 of 7
gaur city double murder - फोटो : ani
इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि 4 दिसंबर की रात करीब 8 बजे के बाद से मां-बेटी को नहीं देखा गया। इस फ्लैट में कुल छह लोग रहते थे। मृत पाए गए मां-बेटी के अलावा एक बेटा, पति और पति के मां-बाप हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : ani
मृतका के पति पिछले एक हफ्ते से किसी काम से गुजरात गए हैं जबकि, उनके मां-बाप अपने पैतृक गांव देहरादुन गए हुए थे। पति दो दिन से लगातार फोन कर रहे थे। फोन न उठने पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया और उन्हें पता करने को कहा। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसी के बाद पुलिस को भी फोन किया गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर फ्लैट के अंदर घुसी। कमरे में अंदर पहुंचते ही पुलिस को अंजलि और उसकी बेटी मणिकर्निका की खून से सनी लाश बेडरूम के अंदर मिली।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कमरे का हाल किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है। छत से लेकर दीवार और जमीन हर ओर खून ही खून फैला हुआ है। बेडरूम से ही खून से सनी कैंची, क्रिकेट का बैट और धारदार हथियार मिला है जिससे पता चलता है कि मां-बेटी की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : ani
हत्या के बाद से ही अंजलि का 15 वर्षीय बेटा लापता है जबकि, पति व्यवसाय के काम से गुजरात गए हुए थे। वहीं, अंजलि के सास-ससुर के एक शादी में शामिल होने के लिए देहरादून गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अंजलि के सास-ससुर वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम, फॉरेंसिक टीम को भी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। सीसीटीवी में ‌आखिरी बार बेटे को ही फ्लैट से निकलता देखा गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सारी बात पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें