अवैध रूप गर्भपात किए जा रहे सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय कॉलोनी स्थित ज्योति हॉस्पिटल में शनिवार रात छापेमारी की। इस दौरान हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि हॉस्पिटल में अवैध रूप से एमटीपी (मेडिकल टर्मिंनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की जाती थी। इसी शिकायत पर हॉस्पिटल में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
2 of 5
abortion
कार्रवाई के दौरान हॉस्पिटल के संचालक व अन्य स्टॉफ पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए। यह कार्रवाई डॉ. मान सिंह, डॉ. संगीता, पूजा चौधरी डीसीओ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहन लाल ने की। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सेक्टर 23 स्थित ज्योति हॉस्पिटल में अवैध रुप से गर्भपात किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित की गई।
विज्ञापन
3 of 5
abortion
टीम ने जांच के दौरान पाया कि एक आदमी और एक महिला मोटर साइकिल पर अस्पताल पहुंचे। इसी बीच टीम ने उन्हें मौके पर ही रोक कर जांच की तो महिला के पास गर्भपात की दवाइयां मिलीं। महिला ने उन्हें बताया कि वह डॉ. कृष्णा प्रेमी से अपना गर्भपात करवाने के लिए आई थी और डॉ. कृष्णा प्रेमी ने 1000 रुपये के बदले उन्हें गर्भपात के लिए गोलियां दीं।
4 of 5
demo pic
टीम ने हॉस्पिटल में जाकर जांच की तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करते पाए गए। जब टीम ने डॉ एलएस प्रेमी से से पूछताछ की तो उसने सारा सच बताया। इसके बाद टीम ने डॉ कृष्णा प्रेमी से उसकी योग्यता प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा तो एसके पास पूरे कागकाज नहीं पाए गए।
कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का फायदा उठाकर डॉ. कृष्णा प्रेमी व अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए। आरएमओ सिविल हॉस्पिटल बल्लभगढ़ डॉ. मान सिंह की शिकायत पर थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।