फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: दाती महाराज से मंगलवार को होगी पूछताछ, 3 और लोगों को नोटिस

Sat, 23 Jun 2018 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल राजस्थानी पर दर्ज दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अब पूछताछ में शामिल होने के लिए उनके भक्त रहे सचिन जैन, नवीन गुप्ता व शक्ति अग्रवाल को नोटिस भेजा है। इन लोगों को नोटिस भेजकर सोमवार को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा गया है। दाती महाराज को आगामी मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


 
विज्ञापन

2 of 4
daati maharaj
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, तीनों को नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने नोटिस ले भी लिया है। गौरतलब है कि दाती महाराज ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने शिष्या को बहका दिया। इसी कारण शिष्या ने उन पर और उनके भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म व कुकर्म का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, सचिन जैन व नवीन गुप्ता ने भी दाती महाराज पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जानी है। इनमें दाती महाराज के दोनों आश्रमों के लोग भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
दाती महाराज
पीड़ित शिष्या का आरोप है कि दाती महाराज ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। उसके मुताबिक, नौ जनवरी, 2016 को दाती महाराज ने छतरपुर स्थित अपने आश्रम के बेडरूम में उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें