बाइक टच हो जाने पर लोगों में झगड़े की बात तो अक्सर सुनी जाती है, लेकिन मंडावली इलाके में कुत्ते के बेटे से टच हो जाने पर दंपति ने एक महिला को घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता आरोपियों की शिकायत लेकर दिनभर थाने में बैठी रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शाम को भीड़ ने थाने पर हंगामा किया तो पुलिस जागी और आरोपी अरशद के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस के मुताबिक सपना (30) (बदला नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में ग्राउंड फ्लोर के मकान में किराएदार है। इसके परिवार में पति व दो बच्चे हैं। सपना ने कुत्ता पाल रखा है। इसी घर में चौथी मंजिल पर अरशद परिवार के साथ रहता है।
4 of 6
demo pic
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सोमवार सुबह अरशद की पत्नी बेटे के साथ नीचे उतर रही थी। बेटे से कुत्ता टच हो गया तो अरशद की पत्नी भड़क गई और कुत्ते को संभालकर रखने की नसीहत दी। सपना ने उससे माफी मांग ली।
विज्ञापन
5 of 6
crime scene
आरोप है कि कुछ ही देर बाद अरशद व उसकी पत्नी सपना के घर में घुस गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बाद में वह चले गए।
सपना आरोपियों की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रात तक कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया।