विश्वभर में कई किशोरों को मौत के मुंह तक पहुंचाने वाला खतरनाक सुसाइडल गेम अब राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन
2 of 8
अशोक विहार इलाके में इसी मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगाया था कुश अग्रवाल ने
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल मामला दिल्ली के 11वीं के छात्र द्वारा सुसाइड का प्रयास करने का है।
विज्ञापन
3 of 8
blue whale suicide
- फोटो : HT
शनिवार सुबह दिल्ली के अशोक विहार इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब 11वीं के एक छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।
4 of 8
Blue Whale Challenge
पुलिस ने इस मामले में 'ब्लू व्हेल' गेम चैलेंज खेलते हुए खुदकुशी करने की भी संभावना जताई है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
Blue Whale
- फोटो : THE SIBERIAN TIMES
सुसाइड के प्रयास के बाद छात्र को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
ब्लू व्हेल गेम
- फोटो : सांकेतिक चित्र
हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में ये भी पाया है कि छात्र अपना पुराना स्कूल बदले जाने से नाराज था। हो सकता है कि पुराने स्कूल और दोस्तों को मिस करने की वजह से वह डिप्रेशन में रहा हो जिसकी वजह से उसने सुसाइड की कोशिश की हो।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
छात्र ने जहां से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की थी वहां से पुलिस ने उसका चप्पल, चश्मा और मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस अभी बच्चे का मोबाइल अनलॉक नहीं कर सकी है।
पुलिस का कहना है कि जब तक मोबाइल अनलॉक नहीं होता तब ब्लू व्हेल की बात पुख्ता रूप से नहीं कही जा सकती। क्योंकि छात्र के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया है।